फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palak Tiwari: श्वेता तिवारी के बारे में बोलीं बेटी पलक, कहा- 'मां का नाम कभी नहीं डूबने दूंगी'

Wed, 25 May 2022 01:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 25 May 2022 01:27 PM IST
विज्ञापन
Palak Tiwari says she can not do anything that impact her mother Shweta Tiwari name
पलक तिवारी-श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी अपनी मम्मी की तरह खूब लाइमलाइट में रहती हैं। वह बातें भी काफी समझदारी भरी करती हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि उनके सभी फैसले उनकी मां श्वेता तिवारी पर भी असर डालते हैं। ऐसे में वह ऐसा कोई काम नहीं करेंगी, जिससे उनकी मां का नाम खराब हो। पलक ने कहा, 'मुझे मिलने वाले हर मौके पर सबसे पहले सोचती हूं कि यह मेरी मम्मी का नाम तो खराब नहीं करेगा?' बता दें कि पलक तिवारी ने एक बातचीत के दौरान यह कहा है। उन्होंने कहा कि वह कभी ऐसी इंसान नहीं बनेंगी, जो अपनी मां का नाम और इमेज खराब करे।

Palak Tiwari says she can not do anything that impact her mother Shweta Tiwari name
पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

जिम्मेदारी का दबाव महसूस करती हैं
पलक का कहना है, 'मैं सिर्फ अपने नाम पर अपना करियर नहीं बना रही हूं, इसके साथ मेरी मां का नाम भी जुड़ा हुआ है। मेरे हर कदम से सिर्फ मेरा करियर प्रभावित नहीं होता, मेरी मां के नाम पर भी असर पड़ता है। सही बताऊं तो मैं इस चीज का दबाव महसूस करती हूं। मैं उनके प्रति जिम्मेदार हूं। उन्होंने मुझे पूरा जीवन दिया है। मैं उनके नाम के साथ गलत नहीं कर सकती।' 

Palak Tiwari says she can not do anything that impact her mother Shweta Tiwari name
पलक तिवारी-श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

आलोचना के लिए पहले से थी तैयार
श्वेता तिवारी की बेटी होने की वजह से होने वाली तुलना पर पलक का कहना है, 'इसके लिए मैं पहले से तैयार थी। मेरी मां ने मुझे हमेशा जमीन से जुड़कर रहना सिखाया। हमेशा हकीकत से रूबरू कराया है।' उन्होंने कहा कि, 'तुम गुडलुकिंग हो, लेकिन हर कोई ऐसा नहीं सोचेगा। तुम्हारे पास प्रतिभा है, लेकिन हर कोई ऐसा नहीं कहेगा। इसलिए आलोचना के लिए तैयार रहो'। बता दें कि पलक तिवारी, श्वेता तिवारी और उनके पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Palak Tiwari says she can not do anything that impact her mother Shweta Tiwari name
पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

'बिजली बिजली...' म्यूजिक वीडियो से मिली पहचान
पलक को 'बिजली बिजली...' गाने से खास पहचान मिली है। यह उनकी डेब्यू म्यूजिक वीडियो है। वहीं उनकी मां श्वेता तिवारी छोटे पर्दे का बड़ा नाम रही हैं। श्वेता तिवारी को टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा शर्मा के किरदार से पहचान मिली थी। इसके बाद वह कई टीवी शो, रियलिटी शो और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed