फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Broken News: कैंसर से टूट गईं थीं सोनाली बेंद्रे, दर्द बयां करते हुए बोलीं- सर्जरी के 24 घंटे बाद...

Wed, 25 May 2022 12:50 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 25 May 2022 12:50 PM IST
विज्ञापन
sonali bendre opens up about her cancer surgery
सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाली बेंद्रे का नाम 90 के दशक की उन अभिनेत्रियों में लिया जाता है, जो अपने अभिनय की बदौलत दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। अपने बेहतरीन करियर में अभिनेत्री ने कई शानदार फिल्में की हैं। सोनाली के जीवन में नया मोड़ तब आया जब साल 2018 में उन्हें हाई ग्रेड का कैंसर डाइग्नोस का पता चला। गंभीर बीमारी का पता चलते ही अभिनेत्री टूट गई थीं। हालांकि पहले चरण में कैंसर का पता चला, इसलिए इसका सही समय पर इलाज हो सका। लेकिन ये समय सोनाली और उनके परिवार के लिए काफी कठिन था। इलाज के बाद अभिनेत्री काफी मजबूत हुई हैं और जिंदगी के प्रति उनका नजरिया भी बदल गया है।

sonali bendre opens up about her cancer surgery
सोनाली बेंद्रे

एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में 47 वर्षीय अभिनेत्री ने बताया किया कि उनके पति गोल्डी बहल और वह अक्सर कैंसर से पहले और कैंसर के बाद होने वाली चीजों के बारे में बातें करते थे। उन्होंने बताया कि 'इस प्रक्रिया से गुजरने के बाद अभिनेत्री ने बहुत कुछ सीखा है। यदि आप चीजों से सबक नहीं लेते तो ये दुखद है। ये उस पल की तरह होता है जो एक-दूसरे को याद दिलाता है कि ये एक लक्ष्य नहीं बल्कि महत्वपूर्णं प्रक्रिया है'। 

sonali bendre opens up about her cancer surgery
सोनाली बेंद्रे

अभिनेत्री ने बताया कि कैंसर से लड़ाई के बाद उनके शरीर में जो भी परिवर्तन हुए वह उनके जीवन का सबसे कठिन दौर था। उन्होंने न्यूयॉर्क में हुई सर्जरी के बारे में बताया। अभिनेत्री ने कहा कि सर्जरी के बाद उनके शरीर में 23-24 इंच के गहरे निशान रह गए थे। अभिनेत्री का कहना है कि सर्जरी के 24 घंटे के बाद डॉक्टर्स उनको घर भेजना चाहते थे, क्योंकि उन्हें डर था कि अभिनेत्री को किसी तरह का इनफेक्शन न हो जाए, इसलिए वह बार-बार उन्हें अस्पताल छोड़ने का निर्देश दे रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sonali bendre opens up about her cancer surgery
सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया

इतनी कठिनाइयों के बाद अभिनेत्री एक मजबूत महिला के रूप में उभर कर सामने आई हैं। वह बहुत जल्द अभिनय की दुनिया में वापसी करने वाली हैं। सोनाली बेंद्रे की वेब सीरीज ‘द ब्रोकन न्यूज’ बहुत जल्द ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। कैंसर से उबरने के बाद अभिनेत्री पहली बार किसी सीरीज में नजर आने वाली हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed