अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले स्टार्स में से एक हैं। ट्विटर पर उन्हें चार करोड़ से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अमिताभ ट्विटर पर खूब लिखते हैं। लोग भी उनके विचारों पर खूब लाइक और कमेंट करते हैं। हाल ही में बिग बी ने एक ऐसे बच्चे का वीडियो साझा किया जो सुरों में बड़े-बड़ों को मात देने की कोशिश कर रहा है।
बच्चे को गाना गाता देख मुरीद हुए अमिताभ बच्चन, बोले- बच्चा तो अपने पिता का भी बाप है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन ने जो वीडियो साझा किया है उसमें बाप-बेटा हारमोनियम के साथ संगीत का अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में बच्चे के पिता उसे सुर सिखाने की कोशिश कर रहे है। बच्चा भी अपने पिता तरह से सुर में सुर मिलाकर गाना गाने की कोशिश करता दिख रहा है।
बच्चे की उम्र तीन-चार की लगती है लेकिन सुरों के मामले में वो अपनी उम्र को मात देता दिख रहा है। हालांकि सुर टेढ़े मेढ़े जरूर लगते हैं लेकिन बच्चे का प्रयास काबिल-ए-तारीफ है। बाप-बेटे का ये शानदार वीडियो बिग बी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से साझा किया है। अमिताभ ने कैप्शन में लिखा है, 'बच्चा तो अपने पिता का भी बाप है।'
T 3694 - Child is the Father of Man ! pic.twitter.com/iO8G9URmUz
कोरोना काल के बीच में अमिताभ बच्चन दूसरे कलाकारों की तरह शूटिंग शुरू कर चुके हैं। इन दिनों वो कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग कर रहे हैं। सेट से वो अक्सर तस्वीरें क्लिक कर अपने फैंस से साझा करते रहते हैं।
कोरोना की दी मात
बीते दिनों अमिताभ बच्चन को परिवार सहित कोरोना हो गया था। अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या के साथ बिग बी अस्पताल में भर्ती रहे थे। हालांकि कुछ दिनों बाद ही उन्होंने कोरोना को मात दे दी।