'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 खत्म होने के बाद अमिताभ बच्चन फिल्म की शूटिंग में जुट गए हैं। इन दिनों अमिताभ 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग करने के लिए हिमाचल प्रदेश के मनाली में है। पिछले दिनों सेट से अमिताभ की तस्वीर भी सामने आई थी। 77 वर्षीय अमिताभ आज भी बॉलीवुड के सबसे व्यस्त कलाकारों में से हैं। भले ही अमिताभ ने अपने करियर में कितनी ही फिल्में की हों लेकिन उनकी 'सूर्यवंशम' टीवी पर सबसे ज्यादा दिखाई जाने वाली फिल्म है।
टीवी पर इस वजह से बार बार आती है अमिताभ की 'सूर्यवंशम', 20 साल में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा कम ही होता है कि कोई फिल्म सिनेमाघरों में जब रिलीज हो तो दर्शकों ने पूरी तरह से खारिज कर दिया हो लेकिन टीवी पर आते ही हिट हो गया। इन्हीं में से एक फिल्म है 'सूर्यवंशम'। अमिताभ बच्चन और सौंदर्या की मुख्य भूमिका से सजी ये फिल्म 21 मई 1999 को जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो यह बिल्कुल भी पसंद नहीं की गई थी। इसके बावजूद 'सूर्यवंशम' टीवी पर सबसे ज्यादा दिखाई जाने वाली फिल्म है।
अमिताभ खुद इस बात को मानते हैं कि 'सूर्यवंशम' को टीवी पर बहुत दिखाया गया है। एक बार उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'ऐसे कई लोगों से मिला हूं जो इस फिल्म को पसंद करते हैं।' इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि 'सूर्यवंशम' ग्रामीण भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म है।
'सूर्यवंशम' के टीवी पर खूब दिखाए जाने का मजाक सोशल मीडिया पर अक्सर बनता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे क्या कारण है। दरअसल, सेटमैक्स चैनल ने 'सूर्यवंशम' की रिलीज के वक्त इसके प्रसारण के अधिकार 100 साल के लिए खरीद लिए थे। यही कारण है कि अमिताभ बच्चन और सौंदर्या की ये फिल्म आपको बार-बार टीवी पर दिखाई देती है।
इस फिल्म से एक्ट्रेस सौंदर्या ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन्होंने फिल्म में अमिताभ बच्चन यानी हीरा ठाकुर की पत्नी का रोल निभाया था। सौंदर्या का निधन महज 31 साल की उम्र हो गया। सौंदर्या भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने करीमनगर जा रही थीं, तभी बेंगलुरू के जक्कुर एयरफील्ड से उड़ान भरकर जब हेलीकॉप्टर 100 फीट तक पहुंचा तभी क्रैश हो गया। हादसे में सौंदर्या, उनके भाई और दो अन्य की मौत हो गई थी। हादसे के वक्त सौंदर्या सात महीने की प्रेग्नेंट थीं।
12 लोगों के साथ एक फ्लैट में रहते थे कार्तिक आर्यन, बिना ऑडिशन के ही लौटा दिया जाता था