{"_id":"5eb7f2138ebc3e907b73e8a2","slug":"amitabh-bachchan-starrer-gulabo-sitabo-and-siddharth-malhotra-starrer-shershah-to-release-on-ott-plateform-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'लक्ष्मी बम' के बाद इन फिल्मों की ओटीटी पर रिलीज होने की चर्चाएं तेज, आधिकारिक घोषणा का इंतजार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'लक्ष्मी बम' के बाद इन फिल्मों की ओटीटी पर रिलीज होने की चर्चाएं तेज, आधिकारिक घोषणा का इंतजार
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sun, 10 May 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गुलाबो सिताबो, लक्ष्मी बम, शेरशाह
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा की तैयार हो चुकी फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज करने की बातचीत अब और भी ज्यादा जोर पकड़ रही हैं। फिल्म के निर्माताओं और निर्देशकों को अंदाजा है कि देश में लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी दर्शक सिनेमाघरों में इतनी जल्दी नहीं आएंगे। इसलिए, वह चाहते हैं कि उनकी तैयार हो चुकी फिल्मों को सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्मों पर ही रिलीज कर दिया जाए।
अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बम' के बाद अब अमिताभ बच्चन की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'शेरशाह' पर चर्चा हो रही है। पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की मराठी फिल्म 'एबी आणि सीडी' को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। इसके बाद उनकी आयुष्मान खुराना के साथ आने वाली फिल्म 'गुलाबो सिताबो' की बारी है।
3 of 5
amitabh bachchan and ayushmann khurrana
- फोटो : social media
खबरों के अनुसार फिल्म बिल्कुल तैयार है और इसके निर्माता इसके सेंसर सर्टिफिकेट पाने की तैयारी में हैं। फिल्म के निर्देशक शूजित सरकार पहले ही कह चुके हैं कि इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। अगर फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिलने में परेशानी होती है तो जल्दी ही इसे ओटीटी पर रिलीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शेरशाह
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वहीं बात करें अगर धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म 'शेरशाह' के बारे में तो यह कारगिल युद्ध में शहीद हुए परमवीर चक्र विजेता अफसर विक्रम बत्रा की बायोपिक है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म के निर्माता इस फिल्म को विक्रम बत्रा की पुण्यतिथि से चार दिन पहले यानी 3 जुलाई को रिलीज करना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
शेरशाह
- फोटो : Social Media
खबरों के मुताबिक उस वक्त तक देश में स्थिति सामान्य होना मुश्किल है इसलिए वे फिल्म को समय पर रिलीज करने के चक्कर में ओटीटी पर रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं। फिलहाल इन फिल्मों की डिजिटल रिलीज के लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।