पिछले महीने मेगास्टार अमिताभ बच्चन के फैंस उस समय हैरान परेशान हो गए थे जब उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला था। बिग बी के घर में उन्हें मिलाकर घर के तीन और सदस्य (अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। हालांकि अब उनका पूरा परिवार ठीक है। वहीं कोरोना से ठीक होने के बाद अमिताभ बच्चन पहली बार अपने घर जलसा से बाहर दिखे हैं।
कोरोना से जंग जीतने के बाद पहली बार घर से बाहर दिखे अमिताभ बच्चन, मां के जन्मदिन को मनाया इस अंदाज में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहते हैं। वह रोजाना फैंस के लिए खास तस्वीरें और पोस्ट साझा करते रहते हैं। इस बार बिग बी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह अपने दूसरे घर प्रतीक्षा के बगीचे में लगे गुलमोहर के पेड़ के साथ तस्वीरें खींचवाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है।
अपने पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने गुलमोहर के उस पेड़ के बारे में लिखा जो उन्होंने 44 साल पहले अपने घर प्रतीक्षा के बगीचे में लगाया था। साथ ही उन्होंने अपनी मां के जन्मदिन पर एक नया पेड़ लगाया। इस बारे में भी अमिताभ बच्चन ने पोस्ट में बताया है। अमिताभ बच्चन ने इस पोस्ट के साथ पिता और मशहूर कवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन की कविता भी लिखी है।
अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा, 'यह बड़ा सा गुलमोहर का पेड़ मैंने जब लगाता था जब हमने साल 1976 में अपना पहला घर प्रतीक्षा लिया था। हाल ही में आए तूफान ने उसको झुका दिया, लेकिन कल मैंने अपनी मां के जन्मदिन 12 अगस्त को नया गुलमोहर का पेड़ उनके नाम पर लगाया है। उसकी जगह जहां पुराना वाला पेड़ था।'
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
इस पोस्ट के साथ अमिताभ बच्चन ने पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता की पंक्तियां लिखी- “.. जो बसे हैं वे उजड़ते हैं , प्रकृति के जड़ नियम से ;पर किसी उजड़े हुए को , फिर बसाना कब मना है ?.. है अन्धेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है ? “ सोशल मीडिया पर बिग बी का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। उनके फैंस इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पढ़ें: कोरोना वायरस का शिकार हुए जुबिन नौटियाल के पिता, अस्पताल में करवाया भर्ती