बॉलीवुड सितारों में गजब का हुनर है और कई बार उनका ये हुनर देश की सीमा भी लांघ जाता है। बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे हैं जो हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हॉलीवुड फिल्मों में भी इन सितारों ने अपने हुनर का परचम लहराया है। प्रियंका चोपड़ा तो हॉलीवुड की स्थापित कलाकार बन चुकी हैं और वहां एक से बढ़कर एक फिल्में कर रही हैं। वहीं उनके अलावा बॉलीवुड के दूसरे सितारे भी हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं वो सितारे।
प्रियंका चोपड़ा ही नहीं बॉलीवुड के ये दिग्गज सितारे भी कर चुके हैं हॉलीवुड फिल्मों में काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन भी हॉलीवुड में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। उन्होंने हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और ऑस्कर विजेता लियोनार्डो डी कैपरियो की फिल्म 'द ग्रेट गैट्सबाय' में काम किया था। ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अमिताभ थोड़े वक्त के लिए ही नजर आए लेकिन उन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया।
ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन हॉलीवुड फिल्म 'द पिंक पैंथर 2' और ''द लास्ट लीजन में काम कर चुकी हैं। दर्शकों ने इन दोनों फिल्मों में ऐश्वर्या राय बच्चन के अभिनय को खूब पसंद किया था। हॉलीवुड के दर्शक भी ऐश्वर्या की खूबसूरती को देखकर उनके दीवाने हो गए थे।
इरफान खान
इस दुनिया से जा चुके इरफान खान ने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय का जौहर दिखाया था। उन्होंने 'न्यूयॉर्क आई लव यू','द वॉरियर', 'जुरासिक वर्ल्ड', 'इनफेरनो' और 'द अमेजिंग स्पाइरमैन' सहित कई और हॉलीवुड फिल्मों में काम किया था।
रणदीप हुड्डा
गंभीर किरदार निभाने वाली रणदीप हुड्डा भी हॉलीवुड फिल्म में नजर आ चुके हैं। कुछ समय पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'एक्सट्रेक्शन' में रणदीप अहम किरदार निभाते नजर आए थे। फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ भी मौजूद थे और रणदीप ने अभिनय के मामले में उन्हें कांटे की टक्कर दी थी। रणदीप को फिल्म में काफी पसंद किया गया था।