सब्सक्राइब करें

अमिताभ की फिल्म पर चोरी का आरोप और ट्रोल हुईं रानू मंडल, ये हैं हफ्ते की पांच बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 24 Nov 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan to ranu mondal here top weekly news
अमिताभ बच्चन, रानू मंडल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की इस हफ्ते कई खबरें छाई रहीं। अमिताभ की फिल्म कानूनी पचड़े में फंसती दिखी तो वहीं रानू मंडल को एक बार फिर से ट्रोल किया गया। तो चलिए रविवार विशेष इस कॉलम में आपको बताते हैं इस हफ्ते की पांच बड़ी खबरों के बारे में...

Trending Videos
amitabh bachchan to ranu mondal here top weekly news
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

अमिताभ की फिल्म पर चोरी का आरोप
अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म 'झुंड' रिलीज होने से पहले कानूनी पचड़े में फंस गई है। फिल्म के निर्देशक नागराज मंजुले, निर्माता भूषण कुमार और अमिताभ बच्चन को कॉपीराइट उल्लंघन के तहत फिल्ममेकर नंदी चिन्नी कुमार ने नोटिस भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan to ranu mondal here top weekly news
पागलपंती - फोटो : सोशल मीडिया

इस हफ्ते 'पागलपंती' रिलीज 
जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, अरशद वारसी, उर्वशी रौतेला, कृति सेनन, इलियाना डिक्रूज और पुलकित सम्राट स्टारर फिल्म 'पागलपंती' इस शुक्रवार रिलीज हुई। इसे अनीस बज्मी ने निर्देशित किया है जबकि भूषण कुमार और कुमार मंगत ने इसे प्रोड्यूस किया है। अमर उजाला मूवी रिव्यू में फिल्म 'पागलपंती' को डेढ़ स्टार मिले हैं।

amitabh bachchan to ranu mondal here top weekly news
Ranu Mondal - फोटो : instagram

मेकअप को लेकर रानू मंडल ट्रोल
रानू मंडल की हाल ही में मेकअप की हुई तस्वीर वायरल हुई। इस फोटो को लेकर रानू को जमकर ट्रोल किया गया। साथ ही उस आर्टिस्ट को भी ट्रोल किया गया जिसने रानू का मेकअप किया था। हालांकि असली तस्वीर जल्द ही सामने आ गई और पता चला कि रानू मंडल की जो तस्वीर वायरल हुई है वो फोटोशॉप्ड है। 

विज्ञापन
amitabh bachchan to ranu mondal here top weekly news
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

लता मंगेशकर की हालत स्थिर
लता मंगेशकर को बीते 10 नवंबर को देर रात सांस लेने की तकलीफ के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लता मंगेशकर के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की फेक न्यूज भी फैली। जिसके चलते उनके परिवार को आगे आना पड़ा और बताया कि लता मंगेशकर की हालत में सुधार हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed