फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली फिल्म में फ्लॉप हो गए थे ये चार अभिनेता, अब करते हैं बॉलीवुड पर राज

Sat, 12 Oct 2019 04:40 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 12 Oct 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan to Salman Khan 4 superstar actors first film flop
Salman Khan, Amitabh and Akshay - फोटो : file photo

सिनेमाजगत में ऐसे कई सितारें है जिनकी पहली फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई लेकिन बाद में उन्होंने कामयाबी की नई दास्तां लिखी। इन सितारों में बॉलीवुड के महानायक से लेकर 'चॉकलेटी ब्वॉय' के नाम से जाने जाने वाले अभिनेता का नाम शामिल है। खास बात है कि एक अभिनेता ने एक या दो नहीं बल्कि लगातार 12 फिल्में फ्लॉप दीं। इसके बाद उन्होंने ऐसी उड़ान भरी कि आज लोग उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित रहते हैं। यहां तक कि उन्हें सिनेमाजगत का सबसे बड़ा सम्मान दादासाहब फालके से भी सम्मानित करने का सरकार द्वारा एलान किया जा चुका है। जानिए ऐसे चार सितारों के बारे में जो पहली फिल्म से तो कुछ कमाल नहीं दिखा पाए लेकिन आज बॉलीवुड में राज करते हैं। 

Amitabh Bachchan to Salman Khan 4 superstar actors first film flop
saat hindustani - फोटो : file photo

अमिताभ बच्चन 
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है सिनेमाजगत के महानायक अमिताभ बच्चन का। बिग बी ने हाल ही में 77वां जन्मदिन मनाया। बच्चन साहब की पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' थी जो कि 1969 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में की जिसमें 'परवाना', 'प्यार की कहानी', 'बॉम्बे टू गोवा', 'एक नजर' शामिल हैं। यह सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाईं। इसके बाद बिग बी को 'जंजीर' से सफलता मिली। 'जंजीर' से पहले अमिताभ बच्चन की कुल 12 फिल्में फ्लॉप रहीं।

Amitabh Bachchan to Salman Khan 4 superstar actors first film flop
biwi ho toh aisi - फोटो : file photo

सलमान खान
सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री में 31 साल हो चुके हैं। इतने लंबे वक्त में सलमान ने लोगों के बीच अपनी खास जगह बनाई है। यहां तक कि सलमान को लोग दबंग खान कहकर भी बुलाते हैं। सलमान की पहली फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी थी' जो कि 1988 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान साइड रोल में थे। फिल्म ने तो ठीक-ठाक कलेक्शन किया लेकिन सलमान इस फिल्म में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। इसके बाद 'मैंने प्यार किया' फिल्म आई जो सुपरहिट रही। सलमान की सुपरहिट फिल्मों का  सिलसिला आज भी जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan to Salman Khan 4 superstar actors first film flop
Akshay Kumar and Shantipriya - फोटो : file photo

अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने सिनेमाजगत में 'सौगंध' फिल्म से डेब्यू किया था। यह फिल्म तो खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन इस फिल्म के बाद से अक्षय को कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। इस फिल्म में अक्षय के साथ राखी और शांतिप्रिया थीं। जहां एक ओर अक्षय लगातार कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं तो वहीं शांतिप्रिया अब लाइमलाइट से दूर हैं। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan to Salman Khan 4 superstar actors first film flop
Saawariya - फोटो : file photo

रणबीर कपूर
'सांवरिया' फिल्म से साल 2007 में रणबीर ने डेब्यू किया था। इस फिल्म में रणबीर के साथ सोनम कपूर थीं। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके बाद रणबीर 'बचना ए हसीनों', 'वेक अप सिद', 'अजब प्रेम की गजब कहानी', 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर' फिल्म में नजर आए लेकिन 'राजनीति' फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। इसके बाद 'रॉक स्टार', 'बर्फी', 'संजू' जैसी फिल्मों ने रणबीर को बॉलीवुड के हिट अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार कर दिया। 

यह भी पढ़ें- 14 साल पहले इस अभिनेत्री ने अक्षय कुमार के साथ किया था डेब्यू, अब जी रहीं गुमनामी की जिंदगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed