फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

14 साल पहले इस अभिनेत्री ने अक्षय कुमार के साथ किया था डेब्यू, अब जी रहीं गुमनामी की जिंदगी

Sat, 12 Oct 2019 04:35 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 12 Oct 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Garam Masala film actress Neetu Chandra far from limelight
Akshay Kumar and Neetu Chandra - फोटो : file photo

बॉलीवुड में कई सारी अभिनेत्रियां आती हैं किसी को पहली फिल्म से ही सफलता मिल जाती है तो किसी को लंबे वक्त तक हिट का इंतजार करना पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताएंगे जिन्होंने हिंदी सिनेमाजगत में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हीरोइन के तौर पर एंट्री ली थी लेकिन अब गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। इस अभिनेत्री का नाम नीतू चंद्रा (Neetu Chandra) है। 

Akshay Kumar Garam Masala film actress Neetu Chandra far from limelight
Akshay Kumar and Neetu Chandra - फोटो : file photo

नीतू चंद्रा ने बॉलीवुड में साल 2005 में फिल्म 'गरम मसाला' (Garam Masala) से डेब्यू किया था। इस फिल्म में नीतू ने अक्षय कुमार की  गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था। नीतू के किरदार का नाम इस फिल्म में स्वीटी था। इस फिल्म के बाद नीतू लाइमलाइट में आ गईं और उन्हें एक के बाद एक फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। 

Akshay Kumar Garam Masala film actress Neetu Chandra far from limelight
Neetu Chandra - फोटो : instagram

'गरम मसाला' के बाद नीतू 'ट्रैफिक सिंग्नल', 'वन टू थ्री', 'समर 2007', 'ओए लकी! लकी ओए !' के अलावा कई और फिल्में की। नीतू ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। इसके अलावा भोजपुरी फिल्मों में भी हाथ आजमाया। हालांकि 'गरम मसाला' के बाद कोई भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Garam Masala film actress Neetu Chandra far from limelight
Neetu Chandra - फोटो : instagram

नीतू आखिरी बार हिंदी फिल्म 'कुछ लव जैसा' फिल्म में नजर आई थीं। यह फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वह अब तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म में नहीं दिखीं। तमिल भाषा की आखिरी रिलीज फिल्म का नाम 'ब्रह्मा डॉट कॉम' है। यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। 

विज्ञापन
Akshay Kumar Garam Masala film actress Neetu Chandra far from limelight
Neetu Chandra - फोटो : instagram

नीतू चंद्रा मुख्य रूप से बिहार के आरा की रहने वाली हैं। नीतू की प्रारंभिक शिक्षा पटना से की और आगे की पढा़ई दिल्ली से। फिल्मों में आने से पहले नीतू मॉडलिंग किया करती थीं। नीतू ने ताइक्वांडो भी सीखा हुआ है। इन्होंने 1997 में हॉग कॉग में 'वर्ल्ड ताइक्वांडो चैम्पियनशिप' में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। 

यह भी पढ़ें:- पहले दिन ऋतिक-टाइगर की 'वॉर' के आगे कमजोर पड़ी प्रियंका की 'द स्काई इज पिंक', जानें कलेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed