बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक-टाइगर की 'वॉर' (War) की सीधी टक्कर शुक्रवार को प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' (The Sky Is Pink) से हुई। देसी गर्ल और फरहान अख्तर की यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज हुई है। शादी के बाद प्रियंका की यह पहली फिल्म है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह फिल्म 'वॉर' के कलेक्शन की रफ्तार को रोक सकती है लेकिन हुआ ठीक उल्टा। 'वॉर' के दसवें दिन के कलेक्शन के आगे 'द स्काई इज पिंक' पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर कमजोर नजर आई।
पहले दिन ऋतिक-टाइगर की 'वॉर' के आगे कमजोर पड़ी प्रियंका की 'द स्काई इज पिंक', जानें कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के अनुसार प्रियंका और फरहान ही 'द स्काई इज पिंक' ने पहले दिन 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया। रिपोर्ट के अनुसार उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार और रविवार को इसके कलेक्शन में कुछ इजाफा हो सकता है। फिल्म 'वॉर' की बात करें तो दसवें दिन भी इस फिल्म का कलेक्शन 'द स्काई इज पिंक' की तुलना में ज्यादा रहा।
'वॉर' ने दसवें दिन 6.25 से 6.50 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी की 'वॉर' फिल्म ने अब तक कुल 234.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 'वॉर' फिल्म के हिंदी वर्जन के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन 51.60 करोड़, दूसरे दिन 23.10 करोड़, तीसरे दिन 21.30, चौथे दिन 27.60 करोड़, पांचवें दिन 36.10 करोड़, छठे दिन 20.60 करोड़, सातवें दिन 27.75 करोड़, आठवें दिन 11.20 करोड़ और नौवें दिन 9.25 करोड़ का कलेक्शन किया।
आंकड़ों के मुताबिक 'वॉर' फिल्म की तुलना में 'द स्काई इज पिंक' का पहले दिन प्रदर्शन खराब रहा। 'द स्काई इज पिंक' फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के अलावा जायरा वसीम मुख्य किरदार में है। इस फिल्म की रिलीज के कुछ वक्त पहले ही जायरा ने सिनेमाजगत छोड़ने का एलान किया था।
'द स्काई इज पिंक' फिल्म को शोनाली बोस ने निर्देशित किया है। अमर उजाला के फिल्म रिव्यू में 'द स्काई इज पिंक' को दो स्टार मिले थे। फिलहाल देखना होगा कि वीकेंड पर प्रियंका और फरहान की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल दिखा पाती है या फिर नहीं।
यह भी पढ़ें:- डेंगू से ठीक होते ही धर्मेंद्र बोले- ऊंट पर बैठे इंसान को भी कुत्ता काट लेता है...