इंसान की जिंदगी में अच्छे और बुरे हर तरह के दिन आते हैं। किस्मत पलटती है तो इंसान गरीबी से उठकर पैसों में खेलने लगता है, तो वहीं दिन फिरने पर अच्छी खासी दौलत भी लुट जाती है। इसके कई उदाहरण फिल्म इंडस्ट्री में हैं। गरीब पृष्ठभूमि से आकर यहां आलीशान जिंदगी जीने वाले सितारों की लंबी लिस्ट है। वहीं, कई सितारे ऐसे हैं, जिनका जमा-जमाया काम चौपट हुआ तो वह दिवालिया हो गए। लेकिन, इस कठिन घड़ी में वह डटे रहे। फिर से मेहनत की, संघर्ष किया और आज फिर करोड़ों में खेल रहे हैं। आइए जानते हैं...
Bollywood Celebs: कभी दिवालिया हो गए थे ये सितारे, मेहनत के बल पर फिर जुटाई करोड़ों की दौलत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आर्थिक तंगी के दौर से गुजर चुके हैं। उन्होंने खुद एक बार खुलासा किया था और बताया था कि 'वर्ष 2000 में, जब पूरी दुनिया नई सदी का जश्न मना रही थी, मैं अपने विनाशकारी भाग्य का जश्न मना रहा था। मेरे पास कोई फिल्म नहीं थी, कोई पैसा नहीं था और कोई कंपनी नहीं थी'। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बी पर 90 करोड़ रुपये का कर्ज था और इंडस्ट्री में उनका बड़ा नाम होने के बावजूद उनके पास कोई फिल्म नहीं थी। हालांकि यश चोपड़ा तब बिग बी की मदद को आगे आए और उन्हें एक फिल्म ऑफर की। इसके अलावा कौन बनेगा करोड़पति भी अमिताभ बच्चन को इस स्थिति से निकालने में मददगार साबित हुआ।
अनुपम खेर
अनुपम खेर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। विलेन से लेकर कॉमेडी किरदार तक, उन्होंने कई तरह की भूमिका अदा की हैं। मगर, एक वक्त ऐसा भी आया जब अनुपम खेर कर्ज के बोझ तले तब गए। एक्टर ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि कर्ज से बाहर निकलने के लिए उन्होंने अपना एक्टिंग स्कूल शुरू किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि वे फिल्म निर्माण के हर क्षेत्र में फेल रहे। उन्होंने उस समय सिर्फ 12 छात्रों के साथ एक कमरे में अपना अभिनय स्कूल शुरू किया था।
शाहरुख खान
सुनकर शायद यकीन न हो लेकिन बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी इस दौर से दो-चार हो चुके हैं। किंग खान की जिंदगी में यह दौर तब आया, जब उनके अपने प्रोडक्शन की फिल्म 'रा. वन' बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी फ्लॉप बन गई। इसके बाद शाहरुख खान ने खुद स्वीकार किया कि फिल्म समय के साथ-साथ पैसे की भी भारी बर्बादी थी।
Konkona Sen: कोंकणा सेन की मां ने नहीं दी थी रामायण-महाभारत देखने की इजाजत, एक्ट्रेस ने किया वजह का खुलासा
जैकी श्रॉफ
बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ कई बड़ी हिट फिल्मों में नजर आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2008 में उन्होंने मशहूर फिल्म मेकर और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से बड़ा लोन लिया था। लेकिन, जब पैसे वापस करने का समय आया तो वो खाली हाथ ही साजिद के पास पहुंचे। कई फिल्में प्लॉप होने की वजह से उनके पैसे खत्म हो गए थे।
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने 'द वैक्सीन वॉर' पर लगाया अपना सारा पैसा, बोले- मैं अब दिवालिया हो गया