{"_id":"609591a45f6fac5aa0766fb6","slug":"amitabh-bachchan-to-shahrukh-khan-these-bollywood-celebs-succumbed-to-money-due-to-heavy-losses","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्सा: जब भारी नुकसान झेलकर पैसे की तंगी का शिकार हुए ये बॉलीवुड सेलेब्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस्सा: जब भारी नुकसान झेलकर पैसे की तंगी का शिकार हुए ये बॉलीवुड सेलेब्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sat, 08 May 2021 09:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में स्टार्स एक फिल्म से इतना कमा लेते हैं कि एक आम आदमी अपनी पूरी जिंदगी भी नहीं कमा पाता है, लेकिन मोटा पैसा कमाने के बाद भी बॉलीवुड स्टार्स की हालत सड़क पर आने जैसी हो जाए तो यह सोचने वाली बात है। अभिनेता राज कपूर से लेकर अमिताभ बच्चन तक, ऐसे कई बॉलीवुड के सितारे रहे हैं जो अपनी गाढ़ी मोटी कमाई खो चुके हैं। यहां उन सेलेब्स की लिस्ट देख सकते हैं, जिन्होंने भारी मात्रा में पैसे खोने की बात कही है।
2 of 6
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के पास आज के समय में किसी भी चीज की कमी नहीं है। लेकिन उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब उनकी हालत सड़क पर आने की हो गई थी। जी हां, साल 2000 में बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि 'दुनिया नये साल 2000 का जश्न मना रही है और मैं अपनी बर्बादी का जश्न मना रहा हूं।' बता दें कि इस दौरान अमिताभ के पास ना तो कोई फिल्म थी ना ही पैसा और उनकी एबीएलसी कंपनी भी डूब गई थी। यहां तक कि अमिताभ कई लीगल केस में भी फंसे हुए थे। इसके साथ ही टैक्स डिपार्टमेंट ने भी रिकवरी के लिए अमिताभ को उनका घर देने की बात कही। लेकिन, इसके कुछ साल बाद ही अमिताभ को कौन बनेगा करोड़पति मिलते ही उनकी जिंदगी एक बार फिर पटरी पर आ गई।
3 of 6
शाहरुख खान
- फोटो : Insatagram- @iamsrk
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खानको भी फाइनेंस प्रोब्लम का सामना करना पड़ा। ये बात उन दिनों की है जब साल 2010 में शाहरुख ने सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म रा-वन पर मोटा पैसा लगाया था। इस बदहाली के बाद शाहरुख ने खुद मााना था कि फिल्म रा-वन पैसा और समय की बड़ी बर्बादी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गोविंदा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस लिस्ट में सुपरस्टार गोविंदा का भी नाम आता है। लंबे समय से फिल्म ना मिल पाने की वजह से गोविंदा कंगाल होते चले गए, लेकिन पार्टनर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म मिलने के बाद गोविंदा की सारी मुसीबतें हल हो गईं। गोविंदा ने एक बातचीत में कहा था कि पिछले 14 से 15 सालों में उन्होंने काफी पैसा इंडस्ट्री में लगाया था और उद्योग में उन्हें लगभग 16 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
5 of 6
राज कपूर
- फोटो : Social Media
बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर ने फिल्म 'मेरा नाम जोकर' को बनाने के लिए बैंक से लोन में मोटी रकम ली थी। लेकिन यह फिल्म बॉलीवु़ड की बड़ी फ्लॉप साबित हुई और राज का सारा पैसा डूब गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।