सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: कंगना के खिलाफ दर्ज हुई FIR और डायरेक्टर श्रीकुमार पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sat, 08 May 2021 09:25 AM IST
विज्ञापन
Top news FIR lodged against kangana ranaut and director Srikumar accused of cheating
कंगना रणौत, ममता बनर्जी - फोटो : Social media
हर मुद्दे में बेबाकी से अपनी राय रखने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ पश्चिम बंगाल के उल्टाडांगा में एफआईआर दर्ज की गई है। ये एफआईआर टीएमसी नेता ऋजु दत्ता ने दर्ज कराई है। उन्होंने कंगना पर राज्य में दंगे भड़काने की कोशिश का आरोप लगाया है। इस शिकायत में ऋजु दत्ता ने कहा कि कंगना ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की छवि खराब करने की कोशिश की है। 


बंगाल हिंसा: TMC नेता ने कंगना रणौत के खिलाफ दर्ज कराई FIR, दंगे भड़काने की कोशिश का आरोप
Trending Videos
Top news FIR lodged against kangana ranaut and director Srikumar accused of cheating
वीए श्रीकुमार मेनन - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर फिल्म निर्देशक वीए श्रीकुमार मेनन को धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। श्रीकुमार पर आरोप है कि उन्होंने अलप्पुझा के एक व्यापारी से फिल्म बनाने एक करोड़ रुपए लिए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने फिल्म नहीं बनाई। श्रीकुमार को मोहनलाल स्टारर फिल्म ओडियन के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top news FIR lodged against kangana ranaut and director Srikumar accused of cheating
प्रतीक चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना की दूसरी लहर देश में तबाही मचा रही है और लोग इस वायरस से जान गवां रहे हैं। अब तक कोरोना से कई सितारों की जान जा चुकी है। इस बीच खबर सामने आई है कि जाने माने सितारवादक प्रतीक चौधरी का कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया। बता दें कि पिछले हफ्ते ही उनके पिता एवं संगीतकार पंडित देवब्रत चौधरी का वायरस के संक्रमण से निधन हुआ था।

दुखदः नहीं रहे मशहूर सितारवादक प्रतीक चौधरी, एक हफ्ते पहले ही पिता का हुआ था निधन
Top news FIR lodged against kangana ranaut and director Srikumar accused of cheating
परिवार के साथ शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram
देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर बढ़ता ही जा रहा है। प्रतिदिन नए कोरोना मरीजों और कोविड से मरने वालों की संख्या में भारी बढ़ोतरी दहशत पैदा कर रही है। मनोरंजन जगत में भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। बीते दिनों कई सितारे संक्रमित पाए गए थे। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। दरअसल, शिल्पा शेट्टी के दो इन-हाउस स्टाफ, सास-ससुर, उनकी मां, बेटा वियान, बेटी समीशा और अब उनके पति राज कुंद्रा भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

बॉलीवुड में कोरोना: शिल्पा शेट्टी का परिवार Covid की चपेट में, सास-ससुर समेत बच्चे भी संक्रमित
 
विज्ञापन
Top news FIR lodged against kangana ranaut and director Srikumar accused of cheating
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत निधन केस में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को एक और सफलता हाथ लगी है। बीते दिनों मुंबई एनसीबी ने गोवा से हेमल शाह नाम के ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया था। आज यानी शुक्रवार को हेमल शाह की कोर्ट में पेशी थी जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


सुशांत सिंह राजपूत ड्रग केस: हेमल शाह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed