भाजपा सांसद और अभिनेत्री किरण खेर इन दिनों कैंसर का इलाज करवा रही हैं। इसी बीच ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर फैलने लगीं कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है। सोशल मीडिया पर उनकी तबीयत खराब होने की खबर वायरल हुई जिसके बाद उनके पति अनुपम खेर ने ट्वीट कर इन सारी अफवाहों का खंडन किया। बता दें कि किरण कैंसर के इलाज के बीच पहली बार नजर आईं।
किरण खेरः कैंसर के बाद पहली बार नजर आईं अभिनेत्री, तबीयत बिगड़ने की अफवाह पर अनुपम खेर ने दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा, 'किरण खेर के स्वास्थ्य के बारे में एक अफवाह चल रही है। ये सब झूठ है, वो बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने तो आज दोपहर को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवाई है'। आगे अनुपम खेर ने लिखा कि, 'मैं लोगों से निवेदन करुंगा कि ऐसी नकारात्मक खबरें ना फैलाएं, धन्यवाद'।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि हाल ही में किरण खेर वैक्सीन लगवाने पति अनुपम और बेटे सिकंदर के साथ पहुंची थीं। अनुपम ने सभी के साथ तस्वीर साझा कर लिखा, 'हमें हमारी वैक्सीन का दूसरा डोज लग गया है। ओम नमः शिवाय का जाप करने से मुझे काफी मदद मिली और शायद किरण, भाई और भाई को भी'।
View this post on Instagram
किरण ने इस दौरान सफेद सूट पहना था और मास्क लगाया था। वो थोड़ी बीमार भी लग लग रहीं थीं। वहीं उनके हाथ में फ्रैक्चर भी हुआ है। बता दें कि कुछ हफ्तों पहले ही इस बात का खुलासा हुआ कि किरण खेर मल्टीपल माइलोमा नाम के कैंसर से पीड़ित हैं और इलाज करवा रही हैं।
अनुपम खेर और बेटे सिकंदर खेर ने किरण की बीमारी को लेकर बयान भी जारी किया था। उस वक्त अनुपम खेर ने बताया था कि, 'किरण खेर की बीमारी को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं तो मैं बता दूं कि किरण माइलोमा से पीड़ित हैं जो कि एक तरह का ब्लड कैंसर है। वो फिलहाल अपना इलाज करवा रही हैं और बहुत जल्द वो और भी मजबूत होकर बाहर निकलेंगी'।