देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। इसके माध्यम से उन्होंने जानकारी दी है कि रिटायर्ड कर्नल एस सुरेश कुमार का कोरोना महामारी से निधन हो गया है।
कोरोना वायरस: रिया चक्रवर्ती के अंकल का निधन, अभिनेत्री ने फोटो साझा कर जताया शोक
बता दें कि रिया चक्रवर्ती के अंकल कर्नल एस सुरेश कुमार का निधन हो गया है। रिया ने अपने पोस्ट में बताया है कि सुरेश का जन्म 10 नवंबर 1968 को हुआ था, जबकि 1 मई 2021 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
View this post on Instagram
सुरेश की फोटो शेयर करते हुए रिया ने कैप्शन में लिखा, 'एक जाने माने ऑर्थोपेडिक सर्जन, एक सम्मानीय अधिकारी, एक प्यारे पिता और एक बेहतरीन इंसान। कोविड ने आपको हमसे छीन लिया, लेकिन आपकी लीगेसी हमेशा रहेगी...। सुरेश अंकल आप एक रियल लाइफ हीरो हैं। मैं आपको सलाम करती हूं सर।'
View this post on Instagram
रिया ने कैप्शन के आखिर में लिखा, 'मैं आप सभी से विनती करती हूं कि आप सभी घर पर रहें और सुरक्षित रहें। कोविड अच्छा और बुरा नहीं देखता।' इस पोस्ट के साथ उन्होंने #letsuniteagainstcovid और #stayhomestaysafe हैशटैग्स का इस्तेमाल किया है।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि पिछले कुछ सप्ताह से रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर लगातार प्रशंसकों के बीच महामारी से जुड़ी चीजें शेयर कर रही है। वह लोगों की सहायता करने का भी प्रयास कर रही है। पिछले वर्ष सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद वह चर्चा में आई थी।
View this post on Instagram
