{"_id":"609571bc8ebc3ebcc434f02a","slug":"kangana-ranaut-reaction-on-fir-filed-in-west-bengal-by-riju-datta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्शन का रिएक्शन: FIR दर्ज होने के बाद कंगना का बड़ा बयान, बोलीं - 'अब 'दीदी' का अंत आ गया है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्शन का रिएक्शन: FIR दर्ज होने के बाद कंगना का बड़ा बयान, बोलीं - 'अब 'दीदी' का अंत आ गया है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Fri, 07 May 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, ममता बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की 'पंगा गर्ल' कंगना रणौत हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं और वास्तव में किसी से पंगा लेने में पीछे नहीं रहती हैं। हाल ही में उनके खिलाफ पश्चिम बंगाल के उल्टाडांगा में एफआईआर दर्ज की गई थी। यह एफआईआर टीएमसी नेता ऋजु दत्ता ने दर्ज कराई थी और उन्होंने कंगना पर राज्य में दंगे भड़काने की कोशिश का आरोप लगाया था। इसपर कंगना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये अपनी भड़ास निकाली है। कंगना ने एफआईआर की तस्वीर के साथ-साथ लिखा है, 'खून की प्यासी राक्षसी ममता मुझे अपनी ताकत के दम पर शांत करवाना चाहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंगना ने अपने बयान में लिखा है, खून की प्यासी राक्षसी ममता जो खुद खुलेआम वोट ना देने वाले लोगों की हत्या और लिंचिंग करवा रही हैं वो मुझे कम्युनल वॉइलेंस का आरोपी कैसे कह सकती हैैं।'
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
इसके आगे कंगना लिखती हैं, 'राक्षसी ममता अब तुम्हारा अंत आ गया है। पूरा देश मासूमों के खून से सने तुम्हारे हाथ देख रहा है। तुम मुझे डरा नहीं सकतीं न ही केस और एफआईआर से मेरी आवाज को मार सकती हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस शिकायत में ऋजु दत्ता ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि कंगना ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की छवि खराब करने की कोशिश की है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक नहीं बल्कि कई आपत्तिजनक पोस्ट किए हैं। ऋजु दत्ता ने पुलिस स्टेशन में उन तस्वीरों के स्क्रीन शॉट भी जमा कराए हैं जिनमें कंगना के पोस्ट हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
इसके अलावा पिछले दिनों कंगना का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया जा चुका है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत और चुनाव के बाद हिंसा को लेकर कई पोस्ट किए थे। राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग करते हुए अभिनेत्री ने हिंसा के लिए ममता बनर्जी को कसूरवार ठहराया था और उन्हें ऐसे नामों से संबोधित किया था जिनको प्रकाशित नहीं जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।