{"_id":"609568638ebc3ed703064c68","slug":"salman-khan-to-provide-financial-aid-to-25000-cine-workers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल: एक बार फिर सलमान खान ने बढ़ाया मदद का हाथ, 25000 श्रमिकों को देंगे आर्थिक सहायता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना काल: एक बार फिर सलमान खान ने बढ़ाया मदद का हाथ, 25000 श्रमिकों को देंगे आर्थिक सहायता
कोरोनावायरस की दूसरी लहर से देशभर में हाहाकार मचा हुआ है। चारों तरफ लोग इससे बचने के उपाय ढूंढ रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस महामारी के चलते अन्य समस्याओं से भी जूझ रहे हैं। लॉकडाउन की स्थिति में जहां एक तरफ व्यापारियों का काम ठप हो गया है वहीं दूसरी तरफ दैनिक वेतन पर काम करने वाले कई श्रमिकों की रोजी-रोटी पर भी संकट मंडराने लगा है। ऐसे में बॉलीवुड के दबंग खान ने एक बार फिर लोगों की आर्थिक मदद करने का जिम्मा उठाया है।
2 of 5
सलमान खान
दरअसल, सलमान खान ने इस संकट की घड़ी में 25,000 श्रमिकों की मदद करने का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह प्रत्येक 25,000 श्रमिकों को 1500 रुपये दान करेंगे। इन 25000 श्रमिकों में खासतौर पर सिने वर्कर्स (तकनीशियन, मेकअपमैन, स्टंटमैन और स्पॉटबॉय) शामिल हैं।
3 of 5
सलमान खान
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि हमने सलमान खान को जरूरतमंद लोगों के नामों की सूची भेजी थी जिसके लिए वह सहमत हो गए। अब उन्होंने वादा किया है जरूरतमंद लोगों को आर्थिक मदद देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
इसके अलावा बीएन तिवारी ने बताया कि यशराज फिल्म्स ने भी मजदूरों को 5000 रुपये और महीने भर का राशन देने का वादा किया है। वहीं सलमान खान सीधा लोगों के बैंक खातों में पैसा जमा कराएंगे। बता दें कि ऐसा पहला बार नहीं हुआ है जब सलमान लोगों की मदद के लिए आगे आए हों। हाल ही में सलमान खान ने अपने 'बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन' और 'आई लव मुम्बई' नामक एनजीओ के साथ मिलकर मुंबई के विभिन्न इलाकों में फूड पैकेट्स पहुंचाने का काम किया है। इसके अलावा वह प्लाजमा, ऑक्सीजन भी लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान- राधे योर मोस्ट वांटेड भाई
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके अलावा सलमान ने 18 साल के बच्चे की भी पढ़ाई में आर्थिक सहायता करने का फैसला लिया था। वहीं बात वर्कफ्रंट की करें तो उनकी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। प्रभु देवा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा भी नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।