देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में सितारे भी अपने- अपने स्तर पर अलग- अलग तरीके से मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से लेकर जैकलीन फर्नांडिस तक का नाम शामिल है।
प्रियंका चोपड़ा से जैकलीन फर्नांडिस तक: कोरोना संकट में लोगों की मदद कर रही हैं ये अभिनेत्रियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। विराट-अनुष्का ने जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए धन जुटाने का अभियान शुरू किया है। दोनों ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। साथ ही दोनों ने मदद के लिये दो करोड़ रुपये का दान किया है। उनका लक्ष्य सात करोड़ रुपये जुटाने का है।
कई अस्पतालों में कोरोना के साथ-साथ ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की जान जा रही है। हाल ये है कि मरीजों की जान बचाने में डॉक्टर भी खुद को बेबस महसूस कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन भी कोरोना के खिलाफ जंग में शामिल हो गई हैं और अपने स्तर से लोगों की मदद करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने हाल में मुंबई से दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर भेजा है क्योंकि दिल्ली में ऑक्सीजन की काफी कमी हो रही है।