सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। आए दिन वह अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी राय रखते नजर आते हैं। इस कड़ी में उन्होंने एक ट्वीट किया है। जिसमें वह महंगाई को लेकर बोल रहे हैं। बिग बी का यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
अब जाकर बढ़ती महंगाई पर बोले अमिताभ बच्चन, जानिए क्या है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा है 'महंगाई बेशक फर्श से अर्श तक पहुंच गई, पर जमीर इंसान का आज भी सस्ता है।' अभिनेता ने इससे पहले भी एक मजेदार ट्वीट किया था 'लोगों का समझना कम हो गया और समझाना ज्यादा इसलिए मुद्दों का सुलझना कम हो गया है और उलझना ज्यादा।' इस तरह वह मौजूदा हाल को अपने ट्वीट के जरिये बखूबी दिखाने का काम कर रहे हैं। वैसे भी उनकी आदत में शुमार है कि वो हमेशा ट्वीट करते हैं, उनके ट्वीट बहुत रोचक होते हैं।
T 3159 -" महंगाई बेशक फर्श से अर्श तक पहुच गई,
T 3159 -
पर जमीर इंसान का आज भी सस्ता है ✍🏻" ~ Ef SA
"लोगों का समझना कम हो गया और समझाना ज़्यादा...
इसलिए मुद्दों का सुलझना कम हो गया है और उलझना ज़्यादा ...!!" ~ Ef AM
'understanding' has lessened among people, making them understand has increased ; which is why resolving issue has decreased, complicating it increased.
सोशल मीडिया पर बिग बी अपने फैन्स से हृमेशा जुड़े रहते हैं। बीते दिनों शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के बीच ट्विटर पर मीठी नोकझोक देखने को मिली थी। दरअसल, फिल्म बदला के सफल होने पर किंग खान ने बिग बी से पार्टी की मांग की थी। इस पर अमिताभ ने उलटे शाहरुख से पार्टी देने की बात कह दी थी।
बता दें कि फिल्म बदला शाहरुख खान के प्रोड्क्शन में बनी थी और यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। इसमें बिग बी के अलावा तापसी पन्नू और मानव कौल ने मुख्य किरदार निभाया था। फिलहाल अमिताभ अपने क्वीज शो कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। साथ ही वह एक बड़ी फिल्म के लिए भी शूट कर रहे हैं।
इसके अलावा बिग बी साउथ की फिल्म तेरा यार हूं मैं के लिए भी समय निकालकर शूट करते नजर आते रहते हैं। फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी अमिताभ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी। फिल्म में बिग बी का रोल बेहद अलग ही नजर आ रहा है। इसमें वह एकदम अनोखे अंदाज में दिखेंगे जिसका फैंस को बेसब्री से इंतार है।