{"_id":"5cca010abdec22073c2c6c95","slug":"amitabh-bachchan-wanted-to-work-in-satyajit-ray-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सत्यजीत रे की फिल्म में काम करना चाहते थे अमिताभ, लेकिन इस वजह से अधूरी रह गई ख्वाहिश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सत्यजीत रे की फिल्म में काम करना चाहते थे अमिताभ, लेकिन इस वजह से अधूरी रह गई ख्वाहिश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 02 May 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Satyajit Ray
Link Copied
भारतीय सिनेमा के महान निर्देशक सत्यजीत रे की नजरों में सदी के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन काफी महंगे स्टार थे। इसी वजह से उन्होंने बिग बी के साथ कभी फिल्म नहीं बनाई। हालांकि अमिताभ की दिली ख्वाहिश थी कि वह सत्यजीत रे के साथ काम करें।
Trending Videos
2 of 6
Satyajit Ray
सत्यजीत रे की पत्नी बिजोया ने अपनी किताब ‘माणिक एंड आई’ में इन अनुभवों को साझा किया है। 1992 में सत्यजीत रे के निधन तक लिखी गई उनकी निजी डायरी पर आधारित इस किताब को पेंग्विन इंडिया ने प्रकाशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
जया बच्चन और अमिताभ बच्चन
बिजोया ने अपनी किताब में लिखा है, ‘जया बच्चन ने मुझे बताया कि अमिताभ माणिक (सत्यजीत) के साथ उनकी किसी भी बंगाली फिल्म में काम करने के इच्छुक हैं। इस पर सत्यजीत मुस्कराए और बोले कि पहले मुझे अच्छा काम करने दो, तभी मैं दूसरी फिल्म के बारे में सोच सकता हूं। मैंने अमिताभ के साथ फिल्म करने की कई बार सोचा, लेकिन बहुत महंगे एक्टरों में से एक हैं। हमारी बंगाल फिल्म इंडस्ट्री के पास इतना पैसा नहीं है।’
4 of 6
जया बच्चन और अमिताभ बच्चन
इस पर जया बच्चन ने तुरंत कहा, ‘आप ऐसा मत कहिए। आपके साथ काम करना काफी सम्मान की बात है और मुझे यकीन है कि वह आपसे इतने पैसों की मांग नहीं करेंगे।’ यह दोनों पहली बार ‘शतरंज के खिलाड़ी’ फिल्म में करीब आए, जिसमें अमिताभ ने कहानी कथन में अपनी आवाज दी थी। रे की फिल्में अक्सर कम बजट की ही होती थी।
विज्ञापन
5 of 6
Satyajit Ray
सत्यजीत रे की निजी जिंदगी भी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं रही। इस किताब में उनकी पत्नी ने इसका खुलासा किया है। बिजोया ने बताया कि कैसे हम दोनों 8 साल तक डेटिंग करते रहे और फिर चुपचाप शादी कर ली। इसके बाद एक योजना बनाकर दोनों परिवारों को राजी किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।