फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहब्बत में नाकाम रही ये अभिनेत्री, कहा था- 'अमिताभ मुझे जान से मारना चाहते हैं'

Thu, 05 Mar 2020 12:00 AM IST
प्रतीक्षा राणावत प्रतीक्षा सिंह राणावत, अमर उजाला
प्रतीक्षा सिंह राणावत, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 05 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Was Parveen Babi Idol Actor Later She Used To Say Big B Wants To Kill Her
परवीन बाबी - फोटो : Rohit Jha, Amar Ujala

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां आईं, कई अभिनेत्रियां गईं और कई आज तक बॉलीवुड में पैर जमाए बैठी हैं। लेकिन जब बात 70 के दशक की बेहद खूबसूरत अदाकाराओं के बारे में की जाती है तो परवीन बाबी का नाम सबसे पहले जुबान पर आता है। परवीन बाबी अपने जमाने की ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की छवि को बदलने में उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग दिया है। परवीन ने अपने इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे कलाकार को अपना आइडल बताया था जिनके ऊपर उन्होंने आरोप लगाया थी कि वो उन्हें जान से मारना चाहते हैं।

Amitabh Bachchan Was Parveen Babi Idol Actor Later She Used To Say Big B Wants To Kill Her
परवीन बाबी

70 के दशक में जब महिलाओं की छवि घरेलू और सीधी साधी स्त्रियों की थी। उस दौर में परवीन ने ऐसी लड़कियों के किरदार निभाए जो आत्मनिर्भर, कामकाजी और बोल्ड थीं। ऐसे में अपने किरदारों से परवीन ने काफी हद तक लड़कियों की छवि को बदला है। परवीन की रील और रियल लाइफ में भी ज्यादा फर्क नहीं था। फर्क था भी तो केवल इतना कि फिल्मों में तो परवीन को प्यार मिल गया पर रियल लाइफ में उन्हें कभी प्यार ना मिल सका।

Amitabh Bachchan Was Parveen Babi Idol Actor Later She Used To Say Big B Wants To Kill Her
परवीन बॉबी

परवीन बाबी ने अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की जोड़ी को दर्शक पसंद भी खूब किया करते थे। एक इंटरव्यू में परवीन ने बताया था कि वो अमिताभ बच्चन को अपना आइडल मानती हैं। इंटरव्यू में परवीन से पूछा गया कि फिल्म इंडस्ट्री में उनका आइडल कौन है? इसके जवाब में परवीन ने कहा, 'वैसे तो बहुत सारे कलाकार हैं जिन्हें मैं बहुत पसंद करती हूं और बहुत ही उम्दा कलाकार भी हैं जैसे दिलीप कुमार, संजीव कुमार, जया भादुड़ी, मीना जी, वहीदा जी थीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Was Parveen Babi Idol Actor Later She Used To Say Big B Wants To Kill Her
परवीन बॉबी

आगे परवीन ने बताया, 'लेकिन एक ऐसे कलाकार हैं जिनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला है। जो वाकई में एक सच्चे कलाकार हैं जिनका नाम बहुत फेमस है, अमिताभ बच्चन। मैं ऐसा मानती हूं कि वो आज की पीढ़ी के बहुत ही अच्छे और उम्दा कलाकार हैं।' वैसे बता दें कि एक समय ऐसा भी आया कि परवीन ने अमिताभ पर आरोप लगाया कि अमिताभ उन्हें जान से मार देना चाहते हैं। परवीन ने यहां तक कहा था कि अमिताभ ने उनके पीछे गुंडे लगवाकर रखे हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Was Parveen Babi Idol Actor Later She Used To Say Big B Wants To Kill Her
परवीन बॉबी

परवीन की लाइफ जितनी ग्लैमरस थी उतना ही दर्दनाक उनका अंत हुआ। एक समय में परवीन की फैन फॉलोइंग इतनी थी कि देखते ही बनती थी। लेकिन अंतिम समय में उन्हें तन्हाई, अंधेरा और अकेलापन ही मिला। परवीन को जिंदगीभर मोहब्बत की तलाश रही जो कि अंत समय तक उनको नहीं मिल सकी। पहले डैनी डेंजोंगप्पा, फिर कबीर बेदी और बाद में महेश भट्ट। तीनों से ही उन्हें प्यार ना मिल सका। हालांकि महेश ने उनका जिंदगी के सबसे कठिन समय पर साथ निभाया था। लेकिन जिंदगी का एक मोड़ ऐसा आया जहां उन दोनों को भी अलग होना पड़ा। और 20 जनवरी 2020 को परवीन की दर्दनाक मौत हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed