फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ के अस्पताल में भर्ती होने के बाद इस वजह से उड़ी जया बच्चन की रातों की नींद, की पुलिस को शिकायत

Sat, 25 Jul 2020 03:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 25 Jul 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan wife and actress Jaya Bachchan get disturbed for bike racing in her house jalsa
अमिताभ और जया - फोटो : सोशल मीडिया

मेगारस्टार अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार (जया बच्चन को छोड़कर) नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन के अलावा अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद इन सभी का नानावती अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं घर पर आइसोलेशन में रह रहीं जया बच्चन की रातों की नींदे उड़ी पड़ी हैं। 

Amitabh Bachchan wife and actress Jaya Bachchan get disturbed for bike racing in her house jalsa
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल देर रात को अमिताभ बच्चन के घर जलसा के बाहर कुछ शरारती तत्व बाइक से रेस करते हैं, जिससे होने वाली तेज आवाज से जया बच्चन काफी परेशान हो चुकी हैं। ऐसे में उन्होंने इस मामले में मुंबई पुलिस को शिकायत की है। मुंबई पुलिस ने जया बच्चन की शिकायत की बात को भी स्वीकार किया है और अमिताभ बच्चन के घर की सुरक्षा बढ़ाने की बात कही है। 

Amitabh Bachchan wife and actress Jaya Bachchan get disturbed for bike racing in her house jalsa
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है, 'जब बाइकर्स रेस कर रहे थे, तब जया बच्चन घर पर ही मौजूद थीं। उन्होंने हमें फोन किया और उपद्रव करने वाले बाइकर्स को रोकने में मदद मांगी। हमने जुहू में उनके बंगले जलसा के पास एक टीम भेजी थी, लेकिन तब तक बाइकर्स निकल चुके थे। तीन से चार युवा हाई- एंड मोटरसाइकिल की सवारी करते हैं, जो आमतौर पर शोर पैदा करती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan wife and actress Jaya Bachchan get disturbed for bike racing in her house jalsa
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, 'हम जुहू में रात में नियमित रूप से नाकाबंदी कर रहे हैं, क्योंकि रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू है। लोगों को घर पर ही रहना चाहिए। हम ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी कर रहे हैं, जो कर्फ्यू में बिना किसी जरूरी काम के अपने वाहनों से घूम रहे हैं।' वहीं जुहू पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर पी.एस. वाव्हल ने बताया है कि उन्होंने जलसा के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से सभी की बाइक के नंबर नोट कर लिए हैं। जिसके आधार पर बाइक्स और उनके सवारों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan wife and actress Jaya Bachchan get disturbed for bike racing in her house jalsa
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बीते कुछ समय से अस्पताल में भर्ती हैं। इन सभी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अमिताभ बच्चन के जलसा सहित अन्य बंगलों को बीएमसी ने सैनिटाइज करके सील कर दिया है। ऐसे में घर में अकेले जया बच्चन रह रही हैं। वहीं उनके घर पर पुलिस की सुरक्षा भी जारी है। 

पढ़ें: कोरोना वायरस से जंग में अमिताभ बच्चन का अस्पातल में ऐसा है रूटीन, सुबह योगा के बाद ऐसे बिताते हैं पूरा दिन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed