फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मंगलयान' के बारे में कुछ भी नहीं जानती थीं करीना कपूर, पुराना वीडियो हुआ वायरल तो कंगना रनौत ने भी साधा निशाना

Sat, 25 Jul 2020 03:08 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 25 Jul 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput nepotism debate kangana ranaut slams kareena kapoor over mangalyan
सुशांत सिंह राजपूत, करीना कपूर, कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म पर बहस छिड़ी हुई है। अभिनेत्री कंगना रनौत ने पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड के कई सितारों को निशाने पर लिया हुआ है। अब इस कड़ी में करीना कपूर का नाम भी जुड़ता दिख रहा है।

sushant singh rajput nepotism debate kangana ranaut slams kareena kapoor over mangalyan
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल सोशल मीडिया पर करीना कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पहले सुशांत अपने घर में लगे टेलीस्कोप के बारे में बताते हैं जिससे वो आकाश में दूसरे कई ग्रहों को देखते हैं। सुशांत को चांद, तारों और दूसरे ग्रहों में बहुत रुचि थी। इसके बाद करीना का वीडियो आता है। वीडियो में जब करीना से मंगलयान के बारे में पूछा जाता है तो उन्हें कुछ समझ ही नहीं आता। 

sushant singh rajput nepotism debate kangana ranaut slams kareena kapoor over mangalyan
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में करीना एक इवेंट में नजर आती हैं। तभी एक पत्रकार ने उस वक्त चर्चा में रहे भारत के मंगलयान पर सवाल पूछा। करीना दो तीन बार सवाल को दोबारा पूछती हैं। बाद में मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि वो भी अंतरिक्ष में जाना चाहती हैं। कोई उन्हें भी अंतरिक्ष में भेज दे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput nepotism debate kangana ranaut slams kareena kapoor over mangalyan
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

करीना का ये वीडियो सामने आने के बाद उनका खूब मजाक बनाया जा रहा है और ट्रोल किया जा रहा है। करीना और सुशांत की तुलना करके बनाए गए इस वीडियो को कंगना की डिजिटल टीम ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से रीट्वीट किया है।

विज्ञापन
sushant singh rajput nepotism debate kangana ranaut slams kareena kapoor over mangalyan
कंगना रनौत और सितारों के बीच छिड़ी बहस - फोटो : ट्विटर

बता दें कि कंगना रनौत ने कुछ दिनों पहले तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर पर निशाना साधते हुए उन्हें बी ग्रेड अभिनेत्री बताया। साथ ही कहा कि नेपोटिज्म की बदौलत ही वो इंडस्ट्री में टिकी हुई हैं। इसके बाद तापसी और स्वरा ने भी कंगना पर पलटवार किया था। इस बहस में ऋचा चड्ढा, अनुराग कश्यप, शत्रुघ्न सिन्हा सहित कई सितारे कूद पड़े। किसी ने कंगना का पक्ष लिया तो किसी ने तापसी और स्वरा को सही ठहराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed