{"_id":"5cf3f1a8bdec22073b653e5e","slug":"amitabh-bachchan-will-be-the-chief-guest-of-sherwood-college-nainital","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बचपन की यादें ताजा करने स्कूल चले बिग बी, नैनीताल के इस स्कूल के 150वें जश्न के होंगे चीफ गेस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बचपन की यादें ताजा करने स्कूल चले बिग बी, नैनीताल के इस स्कूल के 150वें जश्न के होंगे चीफ गेस्ट
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 02 Jun 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Amitabh Bachchan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नैनीताल का शेरवुड कॉलेज देश के उन चुनिंदा बोर्डिंग स्कूलों में शुमार है , जहां पर देश के जानी मानी हस्तियों के बच्चे पढ़ने जाते है। हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन समेत दिलीप ताहिऋ, राम कपूर और मनीषा लांबा जैसे कई बड़े सितारे इस स्कूल के छात्र रह चुके है।
2 of 4
Amitabh Bachchan
- फोटो : amar ujala mumbai
यह स्कूल अपनी स्थापना के 150 वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय जश्न का आयोजन कर रहा है। 3 जून से 6 जून तक चलने वाले इस जश्न में शेरवुड कॉलेज ने अपने सभी पुराने छात्रों को आमंत्रित किया है। अमिताभ बच्चन भी इसी स्कूल के छात्र रह चुके हैं लिहाजा उन्हें भी इस जश्न में आमंत्रित किया गया है। खास बात यह है कि बिग बी को इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है।
3 of 4
amitabh bachchan
- फोटो : file photo
खबर है कि बिग बी ने यह आमंत्रण स्वीकार कर लिया है और वह जल्द ही नैनीताल के लिए रवाना होंगे। अमिताभ बच्चन के अलावा इस स्कूल के पूर्व छात्र राह चुके कबीर बेदी, राम कुमार, दिलीप ताहिर और मनीषा लाम्बा को भी आमंत्रित किया गया। सूत्रों के मुताबिक कबीर बेदी इस मौके पर शामिल नही हो पाएंगे बाकी के तीनों कलाकार इस जश्न का हिस्सा बनने जल्द ही नैनीताल पहुचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
amitabh bachchan
- फोटो : social media
सिनेमा के अलावा शेरवुड कॉलेज ने इस खास मौके पर कुछ प्रमुख राजनीतिक और अन्य क्षेत्रों से भी जुड़े खास शख्सियतों को आमंत्रित किया है। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री जतिन प्रसाद और पूर्व संयुक्त राष्ट्र संघ अधिकारी वीरेंद्र दयाल प्रमुख है। इस साल अमिताभ की आने वाली फिल्में हैं झुंड, तेरा यार हूं मैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।