सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव यानी आईएफएफआई में 'पर्सनालिटी ऑफ द इयर' अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर पुष्टि की है। उन्हें यह पुरस्कार समापन समारोह में दिया जाएगा।
अमिताभ बच्चन को IFFI में मिलेगा यह अवॉर्ड, स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर की पुष्टि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले फिल्म महोत्सव के निदेशक सुनीत टंडन ने कहा, 'यह खुशी की बात है कि अमिताभ बच्चन पुरस्कार ग्रहण करने के लिए राजी हो गए हैं, जो उन्हें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान देने के सम्मान में प्रदान किया जा रहा है।'
पढ़ें: बर्थडे के दिन बेटी आराध्या के साथ घूमने निकले अभिषेक ऐश, देखें तस्वीरें
बता दें कि अमिताभ बच्चन पिछले पांच दशक से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। वह चार बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार और 15 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुके हैं। फिलहाल अमिताभ फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और '102 नॉट आउट' में काम कर रहे हैं।
वैसे इस बार यह फिल्म महोत्सव पहले से ही सुर्खियों में आ गया है। मंगलवार को निर्देशक सुजॉय घोष ने आईएफएफआई के इंडियन पैनोरमा डिवीजन से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अंतिम सूची में से दो फिल्मों- 'न्यूड' और 'सेक्सी दुर्गा' को हटाए जाने के विवाद के बाद इस्तीफा दिया है।
पढ़ें: फिल्म 'न्यूड' का नाम हटाने से गुस्साए सुजॉय घोष, IFFI चीफ के पद से दिया इस्तीफा