सब्सक्राइब करें

वीरू देवगन के निधन के सदमे से उबर नहीं पा रहे अमिताभ बच्चन, ब्लॉग में उड़ेला दिल का दर्द

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 30 May 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan write a emotional blog for veeru Devgan after his death
amitabh bachchan - फोटो : social media
बीती 27 मई को बॉलीवुड के जाने-माने एक्शन और स्टंटमैन वीरू देवगन का निधन हो गया है। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। वीरू देवगन के बॉलीवुड के कई सितारों के साथ काफी अच्छे और गहरे संबंध थे। उन्हीं में से एक बॉलीवुड के महानायक यानी अमिताभ बच्चन भी थे। वीरू देवगन के निधन पर अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉग भी लिखा है। इस ब्लॉग में उन्होंने वीरू देवगन के साथ अपने कुछ किस्सों का भी जिक्र किया है। 
Trending Videos
Amitabh Bachchan write a emotional blog for veeru Devgan after his death
Amitabh Bachchan - फोटो : amar ujala mumbai
अमिताभ बच्चन ने शूटिंग के एक किस्से को याद करते हुए लिखा, 'जैसलमेर से करीब 2 घंटे की दूरी पर राजस्थान के रेगिस्तान में मौजूद छोटे से गांव मैं उनसे पहली बार मिला था। मेरी फिल्म रेशमा और शेरा की शूटिंग के लिए मैं वहां अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा था। उस समय दिग्गज एक्शन मास्टर खन्ना साहेब (वीरू देवगन) एक डमी के साथ एक्शन सीन की रिहर्सल करते दिखाई दे रहे थे। सीन में गांव के एक विलेन और फिल्म के हीरो सुनील दत्त साहब की लड़ाई होनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan write a emotional blog for veeru Devgan after his death
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा, मुझे अच्छी तरह से याद है कैसे रेत में शूटिंग करते वक्त खन्ना साहब दर्द में थे, फिर भी उन्होंने शानदार परफेक्शन के साथ सीन किए। और इस सुबह हमने उन्हें खो दिया है। इतना ही नहीं अमिताभ ने लिखा कि वीरू एक बेहतरीन एक्शन डायरेक्टर थे, जिन्होंने एक्शन में नए इनोवेशन किए। उन्होंने लिखा कि हैं कि वीरू देवगन ने स्टंटमैन के लिए नौकरी के रास्ते खोले, कितने स्टंटमैन हैं जो आज इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बन गए। वीरू जी न सिर्फ खुद एक बेहतरीन एक्शन प्रोड्यूसर-डायरेक्टर थे बल्कि उन्होंने इंस्टड्री को भी ग्रूम किया है। 
Amitabh Bachchan write a emotional blog for veeru Devgan after his death
Amitabh Bachchan - फोटो : social media
वीरू जी का फाइन टैलेंट अजय देवगन हैं। मुझे जिस समय उनके निधन की खबर मिली उस दौरान मैं 'चेहरे' की शूटिंग कर रहा था। मैंने काम रोककर, पूरी टीम के साथ कुछ देर का मौन रखा, और जल्द ही काम खत्म कर अंतिम संस्कार में पहुंचा। ब्लॉग के अंत में अमिताभ ने लिखा कि जलती चिता के सामने बैठना, राख को साथ ले जाने के लिए इंतजार करना,अपने करीबी को जाते देखना। स्मरण करते हुए, बाबू और मां जी।
विज्ञापन
Amitabh Bachchan write a emotional blog for veeru Devgan after his death
ajay devgn ,veeru devgan , Amitabh Bachchan - फोटो : amar ujala
आपको बता दें कि वीरू देवगन ने कई हिंदी फिल्मों में अपने शानदार एक्शन और स्टंट सीन से काफी लोकप्रियता बटोरी। उन्होंने अमिताभ बच्चन सहित बेटे अजय देवगन की कई फिल्मों में बतौर एक्शन डायरेक्टर काम किया। वीरू देवगन का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में किया गया। इस दौरान अजय देवगन के घर पर बॉलीवुड सितारों को तांता लगा रहा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed