फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

80 साल-80 किस्से: 80 के दशक में डबल रोल कर छा गए थे बिग बी, कभी हीरो-विलेन तो कभी बाप-बेटा बन जीता दिल

Tue, 11 Oct 2022 01:16 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 11 Oct 2022 01:16 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bahchchan 80th Birthday special list of movies in which big b played double role on screen
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में कई सुपरस्टार्स आए और गए लेकिन इंडस्ट्री में महानायक का तमगा सिर्फ एक को ही मिला, वह और कोई नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन हैं। बिग बी के करियर को बॉलीवुड में पांच दशक का लंबा वक्त हो चुका है। सिनेमा जगत में ऐसे बहुत ही कम कलाकार हैं, जिन्होंने पांच दशक तक अपने हुनर का जौहर दिखाया है। अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सबसे बड़े और नामी अभिनेताओं में से माने जाते हैं। इसके पीछे सिर्फ उनकी दमदार पर्सनालिटी ही नहीं बल्कि अपने अभिनय के टैलेंट से भी बिग बी ने फैंस के दिलों में एक ऐसी अमिट छाप छोड़ी है, जिसे मिटा पाना किसी के बस में नहीं है। बॉलीवुड फिल्मों में डबल रोल वाला फिल्मी मसाला काफी हिट रहा है, जिससे दर्शकों के साथ साथ अभिनेता भी अपने आप को नहीं बचा सके थे। सदियों से फिल्मों में अपना योगदान देने वाले अमिताभ बच्चन भी अपने आप को इस मायाजाल से नहीं बचा पाए थे। अभिनेता ने एक दर्जन से ज्यादा  फिल्मों में डबल रोल प्ले करके लोगों का मनोरंजन किया है। यह भी अपने आप में एक बहुत बड़ी  उपलब्धि है, जो बिग बी के पास है। आज अमिताभ बच्चन 80 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन को और भी खास बनाने के लिए 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत हम आज आपको बिग बी की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें अमिताभ ने डबल रोल प्ले किए हैं।

Amitabh Bahchchan 80th Birthday special list of movies in which big b played double role on screen
सत्ते पे सत्ता, डॉन - फोटो : social media

विलेन और हीरो दोनों के किरदार में नजर आए अमिताभ
बॉलीवुड के शहंशाह ने सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्मों से नवाजा है, जिन्हें देख दर्शकों के मुंह से सिर्फ वाह ही निकलता है। बिग बी की इन फिल्मों में कुछ ऐसी भी हैं, जिनमें अभिनेता ने डबल रोल निभाया है। अमिताभ की डबल रोल वाली फिल्मों में कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिनमें हीरो भी वही थे और विलेन भी वही। इनमें 'सत्ते पे सत्ता', 'बंधे हाथ', 'द ग्रेट गैम्बलर', 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'डॉन' जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। अमिताभ बच्चन ने इन फिल्मों में अपने दोनों ही किरदारों को बड़े ही बहतरीन ढंग से निभाया है। बिग बी पर्दे पर जब-जब हीरो बनकर आए तब-तब उन्हें सभी का प्यार हासिल किया और जब विलेन के रूप में दिखे तो वह दर्शकों को अपने खौफनाक रूप से रू-ब-रू कराने में भी कामयाब रहे।

Amitabh Bahchchan 80th Birthday special list of movies in which big b played double role on screen
महान और तूफान - फोटो : social media

भाई-भाई के किरदार में भी नजर आए अमिताभ
अमिताभ ने हर किरदार को निभाते हुए डबल रोल वाली फिल्मों में की हैं। विलेन और हीरो के बाद बिग बी एक ही फिल्म में जुड़वां भाई के किरदार में भी नजर आ चुके हैं और यह फॉर्मूला सबसे ज्यादा पॉपुलर रहा है। 'महान' एक ऐसी फिल्म है, जिसमें अमिताभ बच्चन भाई-भाई के अलावा पिता के रोल में भी दिखे। गौरतलब है, 'महान' सिर्फ एक ही ऐसी फिल्म है, जिसमें अमिताभ बच्चन ट्रिपल रोल में नजर आए थे। इसके साथ ही बिग बी 'तूफान' जैसी फिल्म में भी भाई भाई का किरदार अदा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bahchchan 80th Birthday special list of movies in which big b played double role on screen
कसमे वादे - फोटो : social media

प्रेमी बने बिग बी
उस जमाने में कुछ फिल्में ऐसी भी थीं, जिनमें अमिताभ बच्चन ने दो अलग-अलग दौर के प्रेमियों का किरदार भी पर्दे पर बखूबी निभाया था। 'कसमे वादे' उसी तरह की फिल्म का एक बढ़िया उदाहरण है। इस फिल्म में एक किरदार के खत्म होने के बाद दूसरा किरदार पर्दे पर नजर आता है, जो किसी दूसरे दौर का होता है।

विज्ञापन
Amitabh Bahchchan 80th Birthday special list of movies in which big b played double role on screen
सूर्यवंशम, आखिरी रास्ता - फोटो : social media

अपने ही बेटे के किरदार में नजर आए अमिताभ
सदी के महानायक ने कुछ ऐसी फिल्मों में भी काम किया, जिनमें वह पर्दे पर पिता और बेटे दोनों के किरदारों में नजर आ चुके हैं। अमिताभ बच्चन ने दोनों कैरेक्टर्स को पर्दे पर बखूबी उतारा था। इन फिल्मों में 'अदालत', 'देश प्रेमी', 'आखिरी रास्ता', 'सूर्यवंशम' और 'लाल बादशाह' जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। इन फिल्मों में अमिताभ पिता और बेटे दोनों के रोल में दिखाई दिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed