फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Archies: अमिताभ के नाती की पहली फिल्म पूरी, देखें आखिरी दिन के शूट की दिलचस्प तस्वीरें...

Mon, 19 Dec 2022 03:58 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 19 Dec 2022 03:58 PM IST
विज्ञापन
amitabh grand son agastya nanda the archies shooting completed suhana khan khushi kapoor starrer film
द आर्चीज - फोटो : नेटफ्लिक्स

फिल्म 'द आर्चीज' की शूटिंग खत्म हो चुकी है और सेट से शूटिंग के आखिरी दिन की तस्वीरें सामने आ गई हैं। इसमें फिल्म की पूरी टीम जश्न मनाते हुए दिखाई दे रही हैं। सुहाना खान, खुशी कपूर, डॉट, मिहिर आहूजा, युवराज मेंडा, अगस्त्य नंदा और वेदांग रैना स्टारर 'द आर्चीज' जोया अख्तर के निर्देशन में बनी है। इस फिल्म के रिलीज होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'द आर्चीज' फिल्म को साल 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

amitabh grand son agastya nanda the archies shooting completed suhana khan khushi kapoor starrer film
द आर्चीज - फोटो : नेटफ्लिक्स

इस फिल्म की कहानी हाईस्कूल के लव ट्रायंगल ड्रामा पर आधारित है। फिल्म 'द आर्चीज' में सुहाना खान 'वेरोनिका', खुशी कपूर 'बेट्टी' और अगस्त्य नंदा 'आर्चीज' का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म और इसके कास्ट को लेकर दर्शक बेहद ही उत्साहित हैं, क्योंकि यह अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म है। इन सुपरस्टार्स के बच्चों समेत इस फिल्म में सात नए चेहरे नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Sussanne Khan: सुजैन खान ने अपने प्रिंस चार्मिंग अर्सलान को दी जन्मदिन की बधाई, पोस्ट के जरिए लुटाया प्यार

amitabh grand son agastya nanda the archies shooting completed suhana khan khushi kapoor starrer film
द आर्चीज - फोटो : नेटफ्लिक्स

नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म 'द आर्चीज' की शूटिंग के आखिरी दिन की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में पूरी टीम को एक साथ देखा जा सकता है, जिसमें वे जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Year Ender 2022: ये रहीं इस साल की IMDB टॉप 10 भारतीय फिल्में, बॉलीवुड की सिर्फ दो फिल्में ही लिस्ट में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh grand son agastya nanda the archies shooting completed suhana khan khushi kapoor starrer film
द आर्चीज - फोटो : नेटफ्लिक्स

निर्देशक जोया अख्तर ने मशहूर आर्चीज कॉमिक को फिल्म का रूप दिया है। यह विश्व स्तर पर पसंद की जाने वाली कार्टून कॉमिक है। इसमें आर्ची, बेट्टी, दिल्टन, ईथर, जुग हेड, रेगी और वेरोनिका मुख्य पात्र हैं। यह फिल्म 1960 के दशक के युवाओं की ऊर्जा, आशा और उत्साह से भरी हुई है।

यह भी पढ़ें: Pathaan: 'लोगों के पास अपनी थाली में खाना नहीं है लेकिन...', 'पठान' के ट्रोल्स पर फूटा रत्ना पाठक का गुस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed