सब्सक्राइब करें

Shahrukh Vs John: ‘पठान’ का किरदार जॉन की सबसे बड़ी जीत, कभी सामने होकर भी मिलने से कतराते थे शाहरुख खान

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 19 Dec 2022 03:39 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan now praises John Abraham for pathaan but during Kaal he did not want to even meet him
जॉन अब्राहम और शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इन दिनों शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म 'पठान' को लेकर कुछ ज्यादा ही चर्चा में हैं। फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' को लेकर भी सोशल मीडिया पर जंग सी छिड़ी हुई है। 'पठान' में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम की भूमिका काफी दमदार मानी जा रही है। 'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की माने तों 'पठान' को लार्जर दैन लाइफ बनाने के लिए एक खतरनाक विलेन की जरुरत थी, इसलिए फिल्म में जॉन अब्राहम को लिया गया यानी कि जॉन अब्राहम के बिना शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की कल्पना नहीं की जा सकती। लेकिन, फिल्म जगत में भी कम ही लोगों को पता है कि एक ऐसा भी समय था जब शाहरुख खान से मिलने के लिए जॉन अब्राहम लालायित रहते थे और शाहरुख खान के पास उनसे मिलने तक का समय नहीं होता था।

Shah Rukh Khan now praises John Abraham for pathaan but during Kaal he did not want to even meet him
काल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बात उन दिनों की है जब शाहरुख खान की बॉक्स ऑफिस पर तूती बोलती थी और जॉन अब्राहम इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने के लिए संघर्ष कर रहे थे। उस समय जॉन अब्राहम ने शाहरुख खान के साथ कई बार मिलने की कोशिश की लेकिन हर बार शाहरुख खान ने जॉन अब्राहम को नजरअंदाज ही किया। 17 साल पहले शाहरुख खान ने करण जौहर के साथ मिलकर फिल्म 'काल' का निर्माण किया था। इस फिल्म में अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय के साथ जॉन अब्राहम भी खास भूमिका थे। 'काल' फिल्म की शूटिंग से जुड़े लोग बताते हैं कि 'काल' की शूटिंग के दौरान जॉन अब्राहम ने शाहरुख खान से कई बार मिलने की कोशिश किए लेकिन हर शाहरुख खान ने उन्हें नजरअंदाज ही किया।

यह भी पढ़ें: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्रिसमस पर इन 17 फिल्मों में होने जा रही है जबरदस्त टक्कर

Shah Rukh Khan now praises John Abraham for pathaan but during Kaal he did not want to even meet him
शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल 2005 में प्रदर्शित फिल्म 'काल' मल्टीस्टारर फिल्म थी। अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय, जॉन अब्राहम, लारा दत्ता, एशा देओल जैसे सितारों के बावजूद फिल्म नहीं चली। फिल्म एडिट के बाद जब कमजोर दिखी तो शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा पर 'काल धमाल' प्रमोशनल गाना भी फिल्माया गया, बावजूद इसके फिल्म नहीं चली। बताया जाता है कि जॉन अब्राहम तब शाहरुख खान से मिलने के लिए 'काल धमाल' के प्रमोशन सॉन्ग की शूटिंग पर भी गए थे लेकिन शाहरुख खान नहीं मिले। शाहरुख खान के जॉन अब्राहम बहुत बड़े फैन हैं और वह बार बार शाहरुख से मिलने का मौका तलाशते रहे, लेकिन शाहरुख खान से उस दौरान मुलाकात नहीं हो पाई। 

यह भी पढ़ें: पीयूष मिश्रा ने बॉलीवुड के निर्देशकों को लताड़ा, बोले- साउथ के निर्देशक ज्यादा बुद्धिमान

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan now praises John Abraham for pathaan but during Kaal he did not want to even meet him
जॉन अब्राहम और सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किस्मत का खेल देखिए, आज वही जॉन अब्राहम 'पठान' में शाहरुख खान के सामने मेन विलेन बनकर आ रहे हैं। फिल्म के निर्देशक  सिद्धार्थ आनंद की माने तो 'पठान' को लार्जर दैन लाइफ बनाने के लिए उन्हें एक खतरनाक विलेन की जरूरत थी, जो लार्जर दैन लाइफ जैसा ही हो। दिखने में एकदम शालीन, लेकिन एकदम निर्दयी। जॉन अब्राहम के लुक में ऐसी बात थी, जो निर्दयी दिखने के साथ साथ शालीन भी हो। इसलिए ये किरदार जॉन अब्राहम को ही ध्यान में रखकर किरदार लिखा गया। इसके पहले जॉन यशराज फिल्म्स की पिक्चर ‘धूम’ में विलेन के तौर पर अपना कमाल दिखा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: पठान फिल्म के पोस्टर पर दीपिका की जगह मुख्यमंत्री योगी की तस्वीर लगाकर किया वायरल, केस दर्ज

विज्ञापन
Shah Rukh Khan now praises John Abraham for pathaan but during Kaal he did not want to even meet him
जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'पठान' में जॉन अब्राहम को जो किरदार मिला है वह शाहरुख खान के कट्टर दुश्मन की भूमिका का है। वह फिल्म में एक ऐसे खूंखार की भूमिका निभा रहे हैं, जो पैसे लेकर अपने दुश्मनों को खत्म कर देता है। फिल्म में जॉन का काम शाहरुख को भी काफी पसंद आया है और उन्होंने इसकी तारीफ भी खूब की है। अभी जॉन के जन्मदिन पर भी शाहरुख ने सोशल मीडिया पर उनके बारे में लिखा था।

यह भी पढ़ें: सुजैन खान ने अपने प्रिंस चार्मिंग अर्सलान को दी जन्मदिन की बधाई, पोस्ट के जरिए लुटाया प्यार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed