फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक एक्सीडेंट की वजह से तबाह हुई अमजद खान की जिंदगी, आखिरी वक्त में हो गई थी ऐसी हालत

Sat, 27 Jul 2019 01:03 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 27 Jul 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
Amjad Khan Death Anniversary, Amjad Khan Weight Gain after his goa Accident
amjad khan - फोटो : file photo
अमजद खान को आज सभी लोग विलेन यानि गब्बर सिंह के किरदार से ही पहचानते हैं, लेकिन हिंदी सिनेमा के इस बेहतरीन अभिनेता ने जिस तन्मयता से नेगेटिव किरदार निभाए उतनी ही लगन से पॉजिटिव किरदार भी निभाए और अपनी एक अलग पहचान कायम की..फिर चाहे वो दोस्त का किरदार हो, भाई का हो या फिर पिता का...हर किरदार को अमजद खान ने ऐसा गढ़ा कि वो हिंदी सिनेमा के इतिहास में अमर हो गया।
Amjad Khan Death Anniversary, Amjad Khan Weight Gain after his goa Accident
अमजद खान - फोटो : file photo
अमजद खान ने अपनी जिंदगी में आई हर मुश्किल का डटकर सामना किया, लेकिन एक घटना ऐसी घटी जिसने उनकी जिंदगी ही तबाह कर दी। ये घटना उस वक्त की है जब अमजद खान अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'द ग्रेट गैंबलर' में काम कर रहे थे। फिल्म की शूटिंग गोवा में होनी थी और उसी के लिए अमजद खान अपने परिवार के साथ गोवा के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही अमजद खान की गाड़ी की भयानक एक्सीडेंट हुआ जिसमें अमजद खान को काफी चोट आई।
Amjad Khan Death Anniversary, Amjad Khan Weight Gain after his goa Accident
अमजद खान - फोटो : file photo
अमजद खान की 13 पसलियां टूट गईं जबकि स्टेयरिंग उनके फेफड़ों में घुस गया। इस एक्सीडेंट की वजह से अमजद खान लंबे वक्त तक के लिए व्हील चेयर पर टिक गए। उनका ऑपरेशन करना पड़ा। इसी दौरान अमिताभ बच्चन ने अमजद खान और उनके परिवार की काफी मदद की।
एक्सीडेंट क्या हुआ लगा जैसे अमजद खान का बुरा दौर ही शुरू हो गया। यहीं से अमजद खान का वजन बढ़ना शुरू हो गया। अमजद खान एक ऐसे इंसान थे जो फिटनेस को काफी तरजीह देते थे। रोजाना बैडमिंटन खेलना, एक्सरसाइज करना अमजद खान की आदत बन गई थी, लेकिन एक्सीडेंट के बाद तो जैसे सबकुछ रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amjad Khan Death Anniversary, Amjad Khan Weight Gain after his goa Accident
अमजद खान - फोटो : file photo
अमजद खान के उस एक्सीडेंट और उस दौरान की स्थिति का जिक्र अमजद खान की पत्नी शैला खान ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में किया था। बकौल शैला खान, 'एक्सीडेंट के बाद सबकुछ रुक गया था। दवाईयों और ना चल-फिर पाने की वजह से अमजद का वजन तेजी से बढ़ने लगा।
उन्हें मीठा बहुत पसंद था, चाय के शौकीन थे, लेकिन उनका वजन दवाईयों की वजह से बढ़ा। बढ़ते वजन की वजह से अमजद खान की हालत इतनी खराब हो गई कि वो कोमा में भी चले गए। हालांकि वो कुछ वक्त बाद इससे बाहर भी आ गए...लेकिन 1994 में 27 जुलाई की वो रात अमजद खान और उनके पूरे परिवार के लिए बुरा सपना साबित हुई।
 
विज्ञापन
Amjad Khan Death Anniversary, Amjad Khan Weight Gain after his goa Accident
अमजद खान - फोटो : file photo
अमजद खान की पत्नी के मुताबिक, 'वो नॉर्मल दिन था। शाम को 7 बजे अमजद को किसी से मिलना था तो इसलिए वो कपड़े चेंज करने चले गए। तभी 7:20 के आस-पास शादाब ( अमजद और शैला का बड़ा बेटा) दौड़ता हुआ मेरे पास आया और कहा, 'डैडी का शरीर ठंडा पड़ रहा है, उन्हें बहुत पसीने आ रहे हैं। जाकर देखा तो अमजद बेहोश हो गए थे और कुछ ही मिनटों में वो इस दुनिया से चले गए।' अमजद खान तो चले गए लेकिन इसके बाद तो जैसे उनके परिवार पर विपत्ति का सैलाब ही आ गया। हालांकि पूरे परिवार ने हिम्मत करके आगे बढ़ना सीखा।

शैला खान के मुताबिक, 'अमजद हमेशा ही कहते रहते थे, 'मैं यूं ही 5 मिनट में चला जाऊंगा किसी को पता भी नहीं चलेगा और ना ही किसी से सेवा करवाऊंगा।' हुआ भी ऐसा ही। अमजद खान मिनटों में ही इस दुनिया से चले गए और आज भी उनके पूरे परिवार को इसका मलाल है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed