फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोजपुरी की इस सुपरस्टार हीरोइन ने खरीदा आलीशान फ्लैट, निरहुआ के साथ दी हैं कई सुपरहिट फिल्में

Thu, 30 Jan 2020 06:42 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 30 Jan 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Amrapali Dubey Bhojpuri Actress Buys New House Shares Pic On Instagram
आम्रपाली दुबे - फोटो : instagram

कड़ी मेहनत और लगन से सिनेमा जगत में अपना नाम बनाने वाली भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे से आलीशान फ्लैट खरीदा है। आम्रपाली ने खुद इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा- धन्यवाद दोस्तों मुझपर हमेशा भरोसा करने के लिए। आपका प्यार मुझे जीवन में अधिक चीजें हासिल करने के लिए प्रेरित करता है।

Amrapali Dubey Bhojpuri Actress Buys New House Shares Pic On Instagram
आम्रपाली दुबे - फोटो : instagram

शेयर की गई तस्वीर में आम्रपाली गोल्डन कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस खास मौके पर उनका परिवार उनके साथ है। तस्वीर में वह अपने नए घर के गेट पर रिबन काटते हुए नजर आ रही हैं। फैंस कमेंट कर आम्रपाली को उनके नए घर के लिए बधाइयां भी दे रहे हैं।

View this post on Instagram

#newhome #myhome #blessingsonblessings #happyfamily #parentsblessings #siblingslove #thanksGod🙏🏻 #thanksfriends for always believing in me 🙏🏻😍your love makes me achieve more and more new things in life🙏🏻👍🏻

A post shared by Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101) on

Amrapali Dubey Bhojpuri Actress Buys New House Shares Pic On Instagram
आम्रपाली दुबे - फोटो : instagram

आम्रपाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कभी तस्वीर तो कभी वीडियो पोस्ट कर आम्रपाली अपने फैंस को हैरान करती रहती हैं। पिछले साल आम्रपाली को कोलकाता में आयोजित हुए भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवॉर्ड सेरेमनी 2019 में फिल्म 'एनएच 3' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है।

View this post on Instagram

BIPL 4 🏆🏏

A post shared by Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Amrapali Dubey Bhojpuri Actress Buys New House Shares Pic On Instagram
करीब छह साल पहले भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू करने वाली आम्रपाली के आज करोड़ो फैंस हैं। आम्रपाली अपनी हर फिल्म के लिए 12 से लेकर 15 लाख रुपए लेती हैं। वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस है। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद की जाती है। दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में की हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed