फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस दिन सामने आएगा धर्मा की पहली हॉरर फिल्म का ट्रेलर, प्रमोशन के लिए करण जौहर ने कसी कमर

Thu, 30 Jan 2020 06:37 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 30 Jan 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal Bhumi Pednekar Starrer Bhoot Part One The Haunted Ship Will Release on 21 February
भूत पार्ट वन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

पिछले कुछ दिनों से धर्मा प्रोडक्शन्स सोशल मीडिया पर अपनी पहली हॉरर फिल्म 'भूत पार्ट वन- द हॉन्टेड शिप' के प्रमोशन में व्यस्त नजर आ रहा है। इसी बीच फिल्म के ट्रेलर लॉन्च होने की तारीख भी सामने आ चुकी है। विक्की कौशल और भूमि पेडनकर अभिनीत इस फिल्म का ट्रेलर 3 फरवरी 2020 को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले फिल्म के कुछ पोस्टर्स और प्रमोशनल वीडियो भी सामने आ चुके हैं।

Vicky Kaushal Bhumi Pednekar Starrer Bhoot Part One The Haunted Ship Will Release on 21 February
Bhoot Part 1 - फोटो : Twitter

ट्रेलर लॉन्च के इस इवेंट में विक्की और भूमि के अलावा निर्माता करण जौहर, निर्देशक भानु प्रताप सिंह, अपूर्वा मेहता (सीइओ, धर्मा प्रोडक्शन), शारीक पटेल (सीइओ, जी स्टूडियो) और शशांक खेतान मौजूद रहेंगे। उम्मीद है कि यह ट्रेलर 3 फरवरी की दोपहर तक दर्शकों के सामने आ जाएगा। माना जा रहा है कि इस ट्रेलर से धर्मा प्रोडक्शन के चाहने वालों की काफी उम्मीदें जुड़ी हैं।

Vicky Kaushal Bhumi Pednekar Starrer Bhoot Part One The Haunted Ship Will Release on 21 February
Bhoot Part 1 - फोटो : Twitter

दरअसल अपने 40 सालों के इतिहास में यह पहली दफा है जब धर्मा प्रोडक्शन किसी तरह की भूतिया फिल्म में अपनी किस्मत आजमाने जा रहा है। गौरतलब है कि करण अपने प्रोडक्शन हाउस से पहले ही हॉरर जॉनर में हाथ आजमा चुके हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में नेटफ्लिक्स की 'घोस्ट स्टोरीज' में एक कहानी का निर्देशन किया था,  जिसमें उन्हें मुंह की खानी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal Bhumi Pednekar Starrer Bhoot Part One The Haunted Ship Will Release on 21 February
Bhoot Part 1 - फोटो : Twitter

गौरतलब है कि फिल्म 'भूत पार्ट वन- द हॉन्टेड शिप' एक हॉरर फिल्म है जिसकी कहानी एक भूतिया समुद्री जहाज के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म की शूटिंग गुजरात में एक लावारिस पड़े समुद्री जहाज में की गई है। गौरतलब है कि इस फिल्म के प्रमोशन को लेकर धर्मा प्रोडक्शन अभी से सक्रिय हो गई है, उन्होंने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स को काले रंग में ढक दिया है। प्रोफाइल और कवर इमेज के जरिए भी फिल्म का प्रमोशन किया जा रहा है। कुल मिलाकर करण जौहर अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली हॉरर फिल्म को सफलता दिलाने की लिए एड़ी-चोटी का बल लगाते हुए नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 21 फरवरी 2020 को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed