{"_id":"5e32d18a8ebc3eec375ad112","slug":"bollywood-director-onir-tweet-on-firing-incident-in-jamia-millia-islamia-related-caa-nrc","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जामिया विश्वविद्यालय में गोली चलने पर बॉलीवुड निर्देशक का ट्वीट, दिल्ली पुलिस पर लगाए बड़े आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जामिया विश्वविद्यालय में गोली चलने पर बॉलीवुड निर्देशक का ट्वीट, दिल्ली पुलिस पर लगाए बड़े आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 30 Jan 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ओनिर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुरुवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) विश्वविद्यालय में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन जारी था। इस बीच एक शख्स ने वहां फायरिंग कर दी। फायरिंग से वहां मौजूद एक छात्र भी जख्मी हो गया। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर अलग अलग रिएक्शन्स आने शुरू हो गए हैं। इस बीच बॉलीवुड निर्देशक ने भी ट्वीट किया है।
2 of 4
ओनिर
- फोटो : सोशल मीडिया
घटना के बारे में बता दें कि गुरुवार दोपहर को अचानक जामिया मिल्लिया इस्लामिया में उस वक्त अफरा- तफरी मच गई, जब संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के बीच एक शख्स ने गोली चला दी। इस घटना पर बॉलीवुड निर्देशक ओनिर ने ट्वीट करते हुए दिल्ली पुलिस को इसका जिम्मेदार बताया है।
3 of 4
ओनिर
- फोटो : सोशल मीडिया
ओनिर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'दिल्ली पुलिस देखती रही, जबकि शख्स निडर होकर जामिया के छात्रों पर गोली चलाता है और भाग जाता है। आपको गुंडों की रक्षा करने के लिए कौन भुगतान करता है? आपके वेतन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले करदाताओं का पैसा हमारे बच्चों की रक्षा के लिए है न कि गुंडों के लिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ओनिर
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने ट्वीट में ओनिर ने सीधे सीधे दिल्ली पुलिस पर सवाल दागा है और उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। ओनिर का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स जमकर इसपर कमेंट कर रहे हैं। वहीं बता दें कि दिल्ली पुलिस ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में गोली चलाने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।