{"_id":"5b1123ac4f1c1bf96e8b5c23","slug":"amrapali-dubey-is-harassed-by-producer-dilip-jaiswal-facebook-reveals-the-truth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस मशहूर एक्ट्रेस पर आरोप लगाने वाले प्रोड्यूसर फंसे, फेसबुक पर खुल गई पोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस मशहूर एक्ट्रेस पर आरोप लगाने वाले प्रोड्यूसर फंसे, फेसबुक पर खुल गई पोल
Fri, 01 Jun 2018 05:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 01 Jun 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
amrapali dubey
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे पर बिना शूटिंग किए सेट छोड़कर चले जाने का आरोप लगाया गया था। उन पर ये आरोप लगाने वाले निर्माता दिलीप जायसवाल अब खुद ही आरोपों से घिर गए हैं। इस मामले में फिल्म के निर्माता और कलाकारों ने भी आम्रपाली दुबे पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया था और दिलीप जायसवाल को ही दोषी माना है।
2 of 5
amrapali dubey
आपको बता दें कि निर्माता दिलीप जायसवाल पिछले एक साल से एक फिल्म 'या अली बजरंग बली' बना रहे हैं। पैसों के अभाव में शूटिंग रुक-रुक कर चल रही है। हाल ही में दिलीप जायसवाल ने फिल्म का प्रोमोशनल सॉन्ग शूट करने का फैसला किया और अपने डायरेक्टर रफीक शेख को उस गाने को आम्रपाली दुबे के ऊपर फिल्माने की बात कही।
3 of 5
Amrapali dubey
रफीक शेख आम्रपाली दुबे की सुपर हिट फिल्म 'पटना से पाकिस्तान' और 'मोकामा 0 किलोमीटर' के सिनेमेटोग्राफर रह चुके हैं। रफीक शेख के आग्रह पर आम्रपाली ने हां कर दिया और शूट से पहले ही तय राशि भुगतान करने की बात कही। आधी राशि अग्रिम मिलने के बाद अगले दिन जब आम्रपाली दुबे सेट पर गई तो दिलीप जायसवाल टाल मटोल करने लगे। यही नहीं कई टेक्निशियन भी अपने बकाया राशि की मांग निर्माता से करने लगे। उनका आरोप था कि दिलीप जायसवाल चेक देते हैं तो वह बाउंस हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Amrapali Dubey
आम्रपाली दुबे ने गाने की शुरुआत की और म्यूजिक बीट कंप्लीट भी हो गया तब कुछ टेक्निशियन ने काम करने से इनकार कर दिया जिस कारण सेट पर शूटिंग कुछ देर के लिए रुक गई। आम्रपाली दुबे ने भी अपने पैसों की मांग की तो दिलीप जायसवाल ने कोई जवाब नहीं दिया उल्टा उग्र व्यवहार करने लगें। सेट का माहौल खराब होता देख आम्रपाली दुबे ने डायरेक्टर की इजाजत लेकर सेट छोड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 5
amrapali dubey
अगले दिन दिलीप जायसवाल ने आम्रपाली दुबे पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। यह पोस्ट उन्होंने फेसबुक पर डाला गया था। इस पोस्ट को पढ़ते ही निर्देशक रफीक शेख ने सच्चाई बयान कर दी और शूटिंग न होने का दोष दिलीप जायसवाल पर ही लगा दिया। जायसवाल के पोस्ट पर कई कलाकारों ने भी दिलीप जायसवाल को दोषी माना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।