भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे कोविड संक्रमित हैं और अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन इस बीच भी वह अपने फैंस को एंटरटेन करना नहीं भूलती। वह अक्सर अपने मजेदार वीडियो साझा करती रहती हैं। जिन्हें देखकर सबके चेहरे पर मुस्कराहट आ जाती है। अभी हाल ही में आम्रपाली ने अपना नया वीडियो साझा किया है जिसमें वह कनिका कपूर के गाने 'थाड़े रहियो' पर लिप सिंक कर रही हैं। इस वीडियो में आम्रपाली के एक्सप्रेशन देखकर आप भी अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।
आम्रपाली दुबे ने क्वारंटीन के बीच साझा किया वीडियो, निरहुआ ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो को आम्रपाली ने हार्ट इमोजी के साथ साझा किया है। अभिनेत्री के इस वीडियो को देख निरहुआ भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। उन्होंने हार्ट इमोजी के साथ कमेंट किया, चल झूठी। इससे पहले आम्रपाली ने निरहुआ के साथ एक रोमांटिक तस्वीर साझा की थी जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।
View this post on Instagram
इस तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के काफी क्लोज थे। फैंस ने भी दोनों की तस्वीर पर खूब प्यार बरसाया। गौरतलब है कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव यानी कि निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी है। फैंस दोनों को साथ में देखना पसंद करते हैं। दोनों की फिल्में जब भी रिलीज होती हैं हिट हो जाती हैं।
मालूम हो कि आम्रपाली के बाद निरहुआ भी कोविड का शिकार हो गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आम्रपाली ने फिर निरहुआ के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया था।
View this post on Instagram
इससे पहले आम्रपाली ने अपना एक वीडियो साझा किया था जिसमें वह अपना मास्क उतारने लगती हैं फिर एकदम से रुक जाती हैं और कहती हैं नहीं वो मास्क नहीं उतारेंगी। आम्रपाली ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, मेरा विश्वास कीजिए। हमे अपना मास्क नहीं उतारना चाहिए।
View this post on Instagram