फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri Gossip: मोनालिसा से लेकर आम्रपाली तक, भोजपुरी की इन हसीनाओं के अभिनेताओं संग अफेयर के रहे खूब चर्चे

Sun, 14 Aug 2022 04:56 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 14 Aug 2022 04:56 PM IST
विज्ञापन
amrapali dubey to akshara singh monalisa bhojpuri actress love affair reports
अक्षरा सिंह-आम्रपाली दुबे-मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया

आज के समय में पॉपुलैरिटी के मामले में भोजपुरी अभिनेत्रियां भी कम नहीं हैं। मोनालिसा से लेकर अक्षरा सिंह तक भोजपुरी इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियां हैं, जो सोशल मीडिया पर लंबी फैन फॉलोइंग रखती हैं। अपने काम के दम पर ये अभिनेत्रियां अलग पहचान बना चुकी हैं, हालांकि अपनी मूवीज के अलावा इन अभिनेत्रियों ने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी। कई अभिनेत्रियों के नाम भोजपुरी अभिनताओं के साथ जुड़ा। पर्दे पर तो उनकी जोड़ी हिट रही ही इसके साथ ही फिल्मी गलियारों में भी भोजपुरी अभिनताओं और अभिनेत्रियों के अफेयर की खबरें काफी चर्चा में रही। 

amrapali dubey to akshara singh monalisa bhojpuri actress love affair reports
आम्रपाली दुबे-निरहुआ - फोटो : Instagram

आम्रपाली-निरहुआ
भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और निरहुआ हिंदुस्तानी उर्फ दिनेश लाल यादव की जोड़ी को फिल्मों में काफी पसंद किया गया, वहीं रियल लाइफ में भी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

amrapali dubey to akshara singh monalisa bhojpuri actress love affair reports
अक्षरा सिंह, पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षरा सिंह-पवन 
भोजपुरी की सबसे फिट और खूबसूरत अभिनेत्री व गायिका के रूप में पहचान बनाने वाली अक्षरा सिंह आज किसी और के परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपना एक अलग मुकाम बनाया है। हालांकि एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं। अभिनेता पवन सिंह और उनके रिलेशन की खबरे भी सामने आईं थीं और बाद में यह भी बात सामने आई कि दोनों की ब्रेकअप हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
amrapali dubey to akshara singh monalisa bhojpuri actress love affair reports
काजल राघवानी, खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
काजल राघवानी- खेसारी लाल यादव
अभिनेत्री काजल राघवानी अपनी सिजलिंग तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। मेकर्स उन्हें हाथ के हाथ फिल्मों में लेने के लिए तैयार रहते हैं। इसके अलावा काजल राघवानी ने खेसारी संग रिलेशन को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी। 
विज्ञापन
amrapali dubey to akshara singh monalisa bhojpuri actress love affair reports
पाखी हेगड़े और निरहुआ - फोटो : सोशल मीडिया

निरहुआ- पाखी हेगड़े
आम्रपाली दुबे और निरहुआ के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन इससे पहले निरहुआ का नाम अभिनेत्री पाखी हेगड़े से जुड़ा था। दावा है कि दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों ने कुछ फिल्मों में साथ काम भी किया था। बताया जाता है कि जब तक इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे ने कदम नहीं रखा था तब तक निरहुआ और पाखी हेगड़े की जोड़ी इंडस्ट्री में हिट थी। इसी दौरान दोनों के अफेयर की खूब चर्चा हुई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed