सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

आम्रपाली दुबे से अक्षरा तक: सिर्फ अभिनय ही नहीं, गाने के मामले में भी किसी से कम नहीं ये भोजपुरी हसीनाएं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 20 Oct 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Amrapali dubey to akshara singh these bhojpuri actresses are also great singers
आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी फिल्मों में जहां हीरो का एक्शन अंदाज दर्शकों को पसंद आता है तो वहीं हीरोइनें भी अपनी बोल्ड अदाओं से लोगों का दिल जीतने में पीछे नहीं रहती हैं। भोजपुरी जगत की कितनी ही हसीनाएं ऐसी हैं जिन्होंने अभिनय में तो दम दिखाया ही है साथ ही वो बेहतरीन गायिका भी हैं। बॉलीवुड फिल्मों और गानों के साथ-साथ लोगों के बीच भोजपुरी फिल्मों और गानों को लेकर भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है।



गाने में भी आगे हैं ये भोजपुरी हसीनाएं

आज लोग भले ही कितना भी हिंदी-अंग्रेजी गानों का आनंद लें लेकिन जब बात दिल खोलकर डांस करने की आती है तो लोग ठुमके भोजपुरी गानों पर ही लगाते हैं। वैसे तो आप कल्पना, शारदा सिन्हा, अनुरादा पौडवाल जैसे दिग्गज गायकों से भलि-भांति परिचित होंगे। ये सभी भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी- मानी गायिका हैं लेकिन आज हम इनके अलावा आपको उन सिंगर्स के बारे में बताते हैं जो अदाकारी के साथ-साथ गायकी के हुनर में भी अपना दमखम दिखा रही हैं। 

Trending Videos
Amrapali dubey to akshara singh these bhojpuri actresses are also great singers
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram

आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे के नाम को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। भोजपुरी फिल्मों की धक-धक गर्ल और सबसे पॉपुलर अभिनेत्री लगभग आठ सालों से दर्शकों को अपनी अदाओं का दीवाना बनाती आई हैं लेकिन आप जानते हैं कि आम्रपाली केवल अभिनय की मल्लिका नहीं बल्कि गीत गाने में भी अव्वल हैं। धार्मिक गीतों के बाद अभिनेत्री अब फिल्मों में भी गाना गाने लगी हैं। कांवर के पावर, माई के दरबार, छठ गीत जैसे भक्ति गीतों के साथ-साथ उन्होंने लव दहेज, आम्रपाली रे, ऐ सइयांजी गवनवा करा के जैसे गानों को भी अपनी आवाज दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amrapali dubey to akshara singh these bhojpuri actresses are also great singers
काजल राघवानी - फोटो : Instagram

काजल रघवानी

काजल रघवानी को लोग उनके क्यूट और नैचुरल एक्टिंग के लिए जानते हैं। हालांकि मौके पर उन्होंने अपनी बोल्ड अदाएं भी दिखाई हैं जो दर्शकों को बहुत पसंद आई है। काजल को अभिनय के अलावा गाने का भी बहुत शौक है। उनका ये हुनर अब किसी से छिपा नहीं है। अब तक खेसारी लाल यादव के साथ 50 से ज्यादा हिट फिल्में दे चुकी अभिनेत्री ने कई भक्ति सिंगल्स निकाले हैं। पिछले साल नवरात्र में आई उनकी देवी गीत 'निमिया के डांढ मईया' ने ना जाने कितने रिकॉर्ड तोड़े। इसके बाद अभिनेत्री रुकी नहीं और फिल्मों के साथ- साथ एक के बाद एक हिट भक्ति गीतों से जनता का मन मोह लिया। 

Amrapali dubey to akshara singh these bhojpuri actresses are also great singers
अक्षरा सिंह - फोटो : Insatagram- @singhakshara

अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह के बारे में जितना कहा जाए कम है। पहले ही लोग उनकी अदाकारी और डांस मूव्स के दिवाने थे और बिग- बॉस में आने के बाद तो उनके चाहने वालों की गिनती आसमान पर है। अभिनेत्री ने अपना नाम खुद अपने दम पर बनाया है और आज सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री ही नहीं पूरी दुनिया उनको पहचानती है। बात करें उनके सिंगिंग टैलेंट की तो अभिनेत्री को गाना गाना काफी पसंद है और उनके मधुर आवाज से गीतों में अलग सी मिठास भी आ जाती है। इन्होंने भी भक्ति गीत गाएं हैं पर जितनी उपलब्धि इन्हें 'कॉल करें क्या' और ' इधर आने का नहीं' जैसे फंकी गानों से मिली, शायद ही किसी ने इतने कम समय में कमा होग। 'एक लाख का लहंगा', ‘फलनवा का बेटा सपनवा में आता है' और 'दोष नईखे बंगलीनीया के' जैसे गीतों ने कई भोजपुरी और बॉलीवुड गीतें का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।  

विज्ञापन
Amrapali dubey to akshara singh these bhojpuri actresses are also great singers
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
 रानी चटर्जी


हालांकि, रानी की अबतक कोई गीत बाजार में आई नहीं है। पर अपने अभिनय कौशल से दर्शकों का दिल जीतने के बाद, रानी चटर्जी एक गायिका के रूप में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानी ने दीपक तिवारी की फिल्म 'राजा वेड्स रानी' में दो नए गानों को अपनी आवाज दी है। गीत सभा वर्मा द्वारा लिखे गए थे और मधुकर आनंद ने संगीत दिया है। रानी के फैंस बेसब्री से उनके इन गानों का इंतजार कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed