फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आम्रपाली दुबे से लेकर अनारा गुप्ता तक: 30 के बाद भी कुंवारी हैं भोजपुरी की ये एक्ट्रेसेस, इंडस्ट्री पर करती हैं राज

Sun, 09 Jan 2022 12:00 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 09 Jan 2022 12:00 PM IST
विज्ञापन
Amrapali Dubey to Anara Gupta these Bhojpuri actresses are unmarried even at age of 30
आम्रपाली दुबे, अनारा गुप्ता - फोटो : insta/amrapali_dubey_...anaraguptaactress

बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री को लेकर तो फैंस के बीच क्रेज देखने को मिलता ही हैं, लेकिन अब भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ रही है। भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारों को भी खूब पॉपुलैरिटी हासिल हो रही है और आज के समय में उन्हें किसी के परिचय की जरूरत नहीं है। अगर बात भोजपुरी की एक्ट्रेसेस की करें तो इनके अभिनय के साथ ही ग्लैमरस लुक में भी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। भोजपुरी की ऐसी एक्ट्रेस हैं,  जिन्होंने 30 के बाद भी शादी नहीं की है और अब भी भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करती हैं।

Amrapali Dubey to Anara Gupta these Bhojpuri actresses are unmarried even at age of 30
रानी चटर्जी - फोटो : Social Media
रानी चटर्जी-
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी अपने काम की वजह से भोजपुरी इंडस्ट्री पर  राज करती हैं। अपने फिल्मी करियर में रानी अब तक 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं और अपने दम पर कामयाबी हासिल की है। अगर बात पर्सनल लाइफ की करें तो 32 साल की रानी चटर्जी ने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि रानी का नाम मनदीप बामरा के साथ जुड़ा। ये दोनों रिलेशन में थे लेकिन किसी वजह से कपल का ब्रेकअप हो गया।
Amrapali Dubey to Anara Gupta these Bhojpuri actresses are unmarried even at age of 30
अनारा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
अनारा गुप्ता-
भोजपुरी इंडस्ट्री में अगर बात एक्ट्रेस अनारा गुप्ता की करें तो वे अपने काम के साथ ही ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अनारा गुप्ता इंडस्ट्री में जाना माना नाम हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर भी उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। अनारा गुप्ता का नाम भी कई लोगों से जुड़ चुका है लेकिन 35 की उम्र के बाद भी इस एक्ट्रेस ने अभी शादी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amrapali Dubey to Anara Gupta these Bhojpuri actresses are unmarried even at age of 30
मधु शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
मधु शर्मा-
एक्ट्रेस मधु शर्मा की अदाएं और उनके लुक्स फैंस का दिल जीत लेते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में मधु शर्मा मशहूर एक्ट्रेस हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। फैंस के दिलों पर राज करने वाली मधु शर्मा 37 साल की उम्र में भी कुंवारी हैं। शायद अभी तक कोई ऐसा नहीं मिला जो इनके दिल पर राज कर सके।
विज्ञापन
Amrapali Dubey to Anara Gupta these Bhojpuri actresses are unmarried even at age of 30
आम्रपाली दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
आम्रपाली दुबे-

भोजपुरी फिल्मों में आम्रपाली  दुबे एक ऐसा नाम हैं जिसे हर कोई जानता है। चाहें रितेश  पांडे हो या फिर निरहुआ हिंदुस्तानी हर एक्टर के साथ आम्रपाली दुबे की जोड़ी ने धमाल मचाया है। ये भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं। आम्रपाली 34 साल की हो चुकी हैं लेकिन उन्होंने भी शादी नहीं की है।  हालांकि आम्रपाली का नाम भी एक्टर दिनेश लाल यादव के साथ जुड़ चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed