फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमरीश पुरी के जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर किया याद, इस फिल्म का दिखा लुक

Sat, 22 Jun 2019 09:54 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 22 Jun 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
amrish puri birthday special google doodle
amrish puri - फोटो : google

बॉलीवुड फिल्मों में खलनायक समेत दूसरे किरदारों को निभाकर मशहूर हुए अमरीश पुरी का जन्म आज ही के दिन हुआ था। दमदार व्यक्तिव वाले अमरीश पुरी कई बार बिना डायलॉग के अपनी आवाज से ही सबकुछ बयां कर देते थे। आज उनके जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें याद किया है।

amrish puri birthday special google doodle
amrish puri - फोटो : file photo
गूगल पर अमरीश पुरी का जो स्केच दिख रहा है वो फिल्म डीडीएलजे का है। फिल्म में उन्होंने काजोल यानी सिमरन के पिता चौधरी बलदेव सिंह का किरदार निभाया था। अमरीश पुरी का जन्म 22 जून, 1932 में लाहौर पाकिस्तान (तब अविभाजित भारत) में हुआ था। उनकी रौब भरी आवाज में बोला गया डायलॉग- 'मोगैंबो खुश हुआ' आज भी लोगों की जुबान पर छाया है। लंबा चौड़ा कद, दमदार आवाज, डरावने गेटअप और जबरदस्त शख्सियत के जरिए सालों तक वो फिल्म प्रेमियों के दिल में खौफ पैदा करने में कामयाब रहे।
amrish puri birthday special google doodle
amrish puri - फोटो : file photo

अमरीश पुरी बॉलीवुड के एक ऐसे विलेन थे जो फिल्मों में हीरो पर भारी पड़ जाते थे। उन्होंने मिस्टर इंडिया, नगीना, नायक, दामिनी और कोयला जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों में जगह बनाई। उनके कुछ किरदारों की आज भी जमकर चर्चा होती है। 80 और 90 के दशक में अमरीश पुरी फिल्मों का अहम हिस्सा हुआ करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
amrish puri birthday special google doodle
Amrish Puri - फोटो : file photo

अमरीश पुरी ने हिंदी ही नहीं हॉलीवुड फिल्म इंडियाना जोन्स एंड द टेंपल ऑफ डूम (Indiana Jones and the Temple of Doom) में भी काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 

विज्ञापन
amrish puri birthday special google doodle
Amrish Puri - फोटो : Amar Ujala

अमरीश पुरी ने 30 सालों से भी ज्यादा समय तक हिंदी फिल्मों में काम किया। उन्होंने ज्यादातर खलनायक की भूमिकाएं ही निभाईं। नकारात्मक भूमिकाओं को वो इस ढंग से निभाते थे कि हिंदी फिल्मों में 'बुरे आदमी' का पर्याय बन गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed