अमृता राव ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। मां बनने के बाद से अमृता को बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है। प्रशंसक उनके बेटे की तस्वीर का इंतजार कर रहे थे। अब अमृता राव और उनके पति आरजे अनमोल ने बेटे के साथ की एक तस्वीर साझा की है।
अमृता राव और आरजे अनमोल ने दिखाई बेटे की झलक, नाम का भी किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृता और अनमोल ने बेटे की पूरी तस्वीर तो नहीं दिखाई है हालांकि परिवार के तीनों सदस्यों का हाथ नजर आ रहा है। अनमोल द्वारा साझा की गई इस तस्वीर को अमृता ने अपने इंस्टाग्राम पर री पोस्ट किया है। इसके साथ कपल ने यह भी खुलासा किया कि उनके बेटे का नाम क्या है।
अनमोल ने अपने पोस्ट में लिखा कि – ‘दुनिया को हैलो, मिलिए हमारे बेटे वीर से। वह आपसे अपने पहले BroFist लुक में है। अपना आशीर्वाद बनाए रखिए। अमृता राव और आरजे अनमोल।‘
A post shared by RJ Anmol 🇮🇳 (@rjanmol27) on
बता दें कि एक नवंबर को अमृता राव ने बेटे को जन्म दिया था। नए मेहमान के आने से घर में हर कोई खुश है। आरजे अनमोल पिता बनकर फूले नहीं समा रहे हैं। शादी के चार साल बाद अमृता राव के घर किलकारियां गूंजी हैं। अमृता राव ने गर्भवती होने की बात को लंबे समय तक छिपाए रखा था। नौवें महीने में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। अमृता ने इस बात को छिपाने के लिए अपने प्रशंसकों से माफी भी मांगी थी।
A post shared by AMRITA RAO🇮🇳 (@amrita_rao_insta) on
15 मई 2016 को अमृता और अनमोल ने गुपचुप तरीके से शादी की थी जिसमें घरवाले और कुछ दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी से पहले अमृता और अनमोल ने सात साल तक एक दूसरे को डेट किया था। अमृता को फिल्मों में अंतिम बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म 'ठाकरे' में देखा गया था।