सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

काम ना मिलने के बाद भी सबसे ज्यादा दौलतमंद हैं अमृता राव, इस शख्स से शादी कर जी रहीं आलीशान जिंदगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 07 Jun 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
amrita rao living royal life stay away from lime light after marriage with rj alok
amrita rao - फोटो : social media
फिल्म 'विवाह' में अपनी सादगी से दर्शकों के बीच सीधी-सादी लड़की की छवि बनाने वाली अमृता राव 7 जून को अपना बर्थडे मना रही हैं। लंबे समय तक अमृता लाइम लाइट से दूर रहीं । करीब 6 साल बाद अमृता फिल्म 'ठाकरे' में नजर आई थीं। अमृता फिल्मों से ज्यादा अपनी मैरिड लाइफ को एंज्वॉय कर रही हैं । फिलहाल उनके पास कोई फिल्म नहीं है ।
Trending Videos
amrita rao living royal life stay away from lime light after marriage with rj alok
amrita rao
अमृता ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी । बॉलीवुड के अलावा उन्होंने कई तेलुगु फिल्मों में भी काम किया । अमृता ने साल 2002 में फिल्म 'अब के बरस' से डेब्यू किया था । इस फिल्म में अमृता के साथ आर्य बब्बर नजर आए थे। फिल्म में अमृता की एक्टिंग को सराहा गया था । फिल्म 'इश्क विश्क' से अमृता चर्चा में आई थीं। फिल्म में अमृता ने कॉलेज गर्ल का रोल प्ले किया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
amrita rao living royal life stay away from lime light after marriage with rj alok
amrita rao
इसके बाद अमृता की कई हिट फिल्में आईं जिसमें 'मैं हूं ना' और 'विवाह' शामिल है । अमृता ने साल 2007 में तेलुगु फिल्म 'अतिधि' से डेब्यू किया । फिल्म में अमृता के हीरो महेश बाबू थे । अमृता ने साल 2013 तक बॉलीवुड और तेलुगु में कई फिल्में कीं लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली । 
amrita rao living royal life stay away from lime light after marriage with rj alok
amrita rao
अमृता की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने आरजे अनमोल को 7 साल तक डेट किया । फिल्मी करियर में गिरावट आई तो अमृता ने गुपचुप तरीके से साल 2016 में ब्वॉयफ्रेंड अनमोल से शादी कर ली । इसके बाद से अमृता सिल्वर स्क्रीन से गायब हो गईं । 6 साल बाद उन्होंने 'ठाकरे' फिल्म से वापसी की ।
 
विज्ञापन
amrita rao living royal life stay away from lime light after marriage with rj alok
Amrita Rao
इन दिनों अमृता सिर्फ फैशन शो कर रही हैं । अमृता के फिल्म में काम ना करने की एक वजह इंटीमेट सीन भी थे । अमृता के पूरे करियर पर नजर डालें तो उन्होंने कभी कोई इंटीमेट सीन नहीं किया । ना ही कभी छोटे कपड़े पहने ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed