{"_id":"5c559321bdec2226154d0d87","slug":"amrita-singh-daughter-sara-ali-khan-wants-to-work-these-2-film-of-her-mom","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां अमृता की इन 2 फिल्मों में काम करना चाहती हैं सारा अली खान, इंटरव्यू में बताई वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मां अमृता की इन 2 फिल्मों में काम करना चाहती हैं सारा अली खान, इंटरव्यू में बताई वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 02 Feb 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan amrita singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सारा अली खान एक के बाद एक दो हिट फिल्में सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'केदारनाथ' और रणवीर सिंह के साथ 'सिम्बा देकर सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। दोनों ही फिल्मों के हिट होने से उनकी पॉपुलैरिटी में भी बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा सारा अपने बेबाक अंदाज के लिए भी मशहूर हो गई हैं।
2 of 5
sara ali khan
- फोटो : news18
इंटरव्यू के मामले में भी सारा अली खान लगातार स्कोर कर रही हैं। उनके हर इंटरव्यू की इंडस्ट्री में चर्चा है और हर पत्रकार उनकी अच्छी हिंदी और आत्मविश्वास की तारीफ कर रहा है। सारा पिछले कुछ समय से लगातार मीडिया से मुखातिब हो रही हैं और बड़े-बड़े खुलासे कर रही हैं।
3 of 5
sara ali khan, amrita singh
हाल में सारा अली खान ने बॉम्बे टाइम्स से बात की, जिसके दौरान उन्होंने बताया कि वो अपनी मां की दो फिल्मों 'चमेली की शादी' और 'आईना' में काम करना चाहती हैं। सारा ने बताया, 'मैं कितनी अच्छी एक्टिंग क्यों न कर लूं लेकिन मां की जगह कभी नहीं ले सकती।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sara alii khan with amrita singh
- फोटो : social media
सारा ने कहा- अगर मुझे कहा जाएगा कि मैं उनके किन-किन किरदारों को निभाना चाहती हूं तो मैं चमेली की शादी और आईना जैसी फिल्मों के नाम लूंगी। चमेली की शादी में उनकी कॉमिक टाइमिंग कमाल की थी और उनकी मासूमियत मुझे काफी पसंद है। इसके साथ-साथ मैं आईना के रीमेक का भी हिस्सा बनना चाहूंगी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। उन्होंने कमाल की एक्टिंग की थी।
विज्ञापन
5 of 5
Sara Ali Khan and Veer Pahariya
- फोटो : social media
इसके अलावा सारा ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया था। सारा अली खान ने बताया था कि 'वीर पहाड़िया इकलौते शख्स हैं, जिसे मैंने डेट किया है, उनके अलावा मैंने आज तक किसी को भी डेट नहीं किया। गौरतलब है कि देश के पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते वीर पहाड़िया हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल 2 में नजर आ सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।