{"_id":"6390c7811b506c5a4b5c425e","slug":"an-action-hero-box-office-collection-day-6-ayushmann-khurrana-jaideep-ahlawat-film-earning-report-wednesday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"An Action Hero Box Office Day 6: फ्लॉप लिस्ट में जाने की राह पर 'एन एक्शन हीरो', छठे दिन महज इतना हुआ कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
An Action Hero Box Office Day 6: फ्लॉप लिस्ट में जाने की राह पर 'एन एक्शन हीरो', छठे दिन महज इतना हुआ कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 07 Dec 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
एन एक्शन हीरो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनिरुद्ध अय्यर द्वारा निर्देशित और आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'एन एक्शन हीरो' 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले दिन ही धीमी शुरुआत की थी और अब ये बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती दिखाई दे रही है। अब छठे दिन का शुरुआती कलेक्शन भी सामने आ चुका है और यह फिल्म रिलीज अभी तक 10 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। तो चलिए छठे दिन की कमाई के साथ जानते हैं 'एन एक्शन हीरो' का अब तक का कलेक्शन।
2 of 4
एन एक्शन हीरो
- फोटो : सोशल मीडिया
अलग हटकर विषयों को चुनने वाले और अपने किरदारों में एक्सपेरिमेंट करने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना इस 'एन एक्शन हीरो' एक्शन किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में जयदीप अहलावत जैसे दमदार अभिनेता भी हैं लेकिन इन सबके बावजूद 'एन एक्शन हीरो' का जादू दर्शकों पर नहीं चल पा रहा है और शुरुआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने बुधवार को महज 80 लाख के आस-पास कलेक्शन किया है।
3 of 4
एन एक्शन हीरो
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ये रहा अब तक का कलेक्शन
फिल्म 'एन एक्शन हीरो' ने शुक्रवार को 1.31 करोड़ की ओपनिंग ली थी, वहीं दूसरे दिन थोड़ी सी बढ़त बनाते हुए फिल्म ने 2.16 करोड़ कमाए, तीसरे दिन रविवार को 2.52 करोड़ का बिजनेस किया। इसके बाद फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़े और भी ज्यादा निराशाजनक आए हैं। छठे दिन का कलेक्शन लगाकर अब तक एन एक्शन हीरो ने तकरीबन 8.64 करोड़ का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एन एक्शन हीरो
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'एन एक्शन हीरो' की रिलीज के समय पहले से ही 'दृश्यम 2' और भेड़िया सिनेमाघरों में मौजूद थीं, जहां अजय देवगन की 'दृश्यम 2' जबरदस्त कमाई कर रही है तो वहीं 'भेड़िया' भी मैदान में डटी हुई है। ऐसे में इसका असर भी आयुष्मान खुराना की फिल्म पर पड़ा है, वहीं कहीं न कहीं खराब मार्केटिंग भी इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बाधा बनी है। साल 2022 में आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी' और 'अनेक' रिलीज हुई हैं और ये दोनों फिल्में भी फ्लॉप रहीं। अब 'एन एक्शन हीरो' भी इसी राह पर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।