फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: जब शाहरुख खान ने पूछे थे ऐश्वर्या राय से ढेर सारे सवाल, अभिनेत्री ने ऐसे दिए थे जवाब

Thu, 05 Nov 2020 12:26 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 05 Nov 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
An old video of Shah Rukh Khan and Aishwarya Rai Bachchan is going viral on social media
शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Instagram: @srkmumbaifanc

शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम उन सितारों की लिस्ट में शुमार है, जिन्होंने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपने नाम का डंका बजाया। हाल ही में ऐश्वर्या और शाहरुख का जन्मदिन बीता, जिसकी धूम भी सोशल मीडिया पर देखने को मिली। इस बीच दोनों ही सितारों का एक मजेदार थ्रोबैक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

An old video of Shah Rukh Khan and Aishwarya Rai Bachchan is going viral on social media
शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय - फोटो : instagram/iamsrk, aishwaryaraibachchan_arb

दरअसल शाहरुख खान और ऐश्वर्या न सिर्फ अपने स्टाइल बल्कि हाजिर जवाबी के लिए भी जाने जाते हैं। इस बीच ऐश्वर्या- शाहरुख का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जो एक अवॉर्ड शो के दौरान का है। वीडियो में शाहरुख खान, ऐश्वर्या से कई अंग्रेजी शब्दों के हिंदी में अर्थ पूछते हैं। वहीं ऐश्वर्या भी काफी स्वैग से सभी के जवाब देती हैं।

An old video of Shah Rukh Khan and Aishwarya Rai Bachchan is going viral on social media
शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय - फोटो : instagram/aishwaryaFanClub

वायरल वीडियो में शाहरुख खान ने ऐश्वर्या से सबसे पहले सिनेमा, डायरेक्टर, एक्टर और कई अन्य शब्दों के हिंदी अर्थ पूछे। इन सभी जवाबों के ऐश्वर्या बखूबी जवाब देती गईं। इसके बाद  शाहरुख ने आखिरी में पूछा कि कैमरे का हिंदी अर्थ क्या है। अभिनेता के इस सवाल पर कुछ सेकेंड सोचने के बाद ऐश्वर्या राय ने कहा, 'प्रतिबिंब पेटी...।' 

View this post on Instagram

Fun Conversation of The Man of The Midas Touch our @iamsrk sir with Mesmerisingly Beautiful @aishwaryaraibachchan_arb ma'am ❤️ at Luc Golden Rose Award Follow @iamsrk @_srkmumbaifc_ . . #srk #shahrukh #shahrukhkhan #srkian #srkians #srkiansforever #kingkhan #srkfanclub #srkfan #srkfans #kingofromance #shahrukhkhanmovies #srklovers #shahrukhkhanislove #itsallaboutshahrukhkhan #inlovewithshahrukhkhan #worldsbiggestsuperstar #shahrukhkhanfans #worldsbiggestmoviestar #globalsuperstar #luxgoldenroseawards #aishwaryarai #aishwaryaraibachchan #redchilliesentertainment #shahrukhkhanislife

A post shared by SRKMUMBAIFC (@_srkmumbaifc_) on

विज्ञापन
विज्ञापन
An old video of Shah Rukh Khan and Aishwarya Rai Bachchan is going viral on social media
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : फाइल फोटो

ऐश्वर्या राय का यह जवाब सुनकर अवॉर्ड शो में ही शिरकत करने आए विक्की कौशल और कार्तिक आर्यन हैरानी से उन्हें देखने लगते हैं।  ऐश्वर्या का जवाब सुनकर शाहरुख भी मजाकिया अंदाज में कहते हैं,'पहले से काफी सुधार हो गया है।' ये सुनते ही  ऐश्वर्या राय कहती हैं, 'एक्सक्यूजमी...' और बाकी सभी हंसने लगते हैं।

विज्ञापन
An old video of Shah Rukh Khan and Aishwarya Rai Bachchan is going viral on social media
शहरुख खान - फोटो : Twitter: @iamsrk

शाहरुख और ऐश्वर्या के इस मजेदार वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और खूब कमेंट्स और शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो को शाहरुख खान के एक फैन क्लब में साझा किया है। गौरतलब है कि शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे। इसके बाद से उनके फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।

पढ़ें: पिता के निधन के बाद ग्लैमरस फोटो शेयर करने पर ट्रोल हुईं दिव्या अग्रवाल, ऐसे दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed