सब्सक्राइब करें

Hrithik Roshan: ‘वॉर 2’ के टीजर में ऋतिक के कूल लुक का अब खुला राज, अनाइता ने साझा की स्टाइलिंग की खास बातें

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 17 Jun 2025 04:30 PM IST
सार

Hrithik Roshan Movie War 2: ऋतिक रोशन के दीवाने पूरी दुनिया में हैं। अपनी चुंबकीय शख्सियत से वह युवाओं के साथ-साथ बच्चों व किशोरों को भी बीते 25 साल से अपना दीवाना बनाते आ रहे हैं। खुद को सुपरहीरो के रूप में पेश करने वाली फिल्म ‘कृष’ की अगली कड़ी में वह निर्देशक भी बनने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Anaita Shroff Adajania Talks about Hirthik Roshan character Look in ayan Mukerji directed Movie war 2
ऋतिक रोशन-कॉस्ट्यूम डिजाइनर अनाइता श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘वॉर 2’ में यशराज फिल्म्स की जासूसी दुनिया का सबसे लोकप्रिय जासूस कबीर फिर से लौट रहा है। कबीर को इस बार एक अलग लुक के साथ पेश करने की जिम्मेदारी मिली है, अनाइता श्रॉफ अदजानिया को। अनाइता ने इस फिल्म के लिए खूब सारी रिसर्च की है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कॉस्ट्यूम पर अपना ध्यान दिया है और अपनी स्टाइलिंग से ये दिखाने की कोशिश की है कि बिना तड़क भड़क वाले कपड़ों के भी कोई सितारा कैसे सबका दुलारा बन सकता है!

Trending Videos
Anaita Shroff Adajania Talks about Hirthik Roshan character Look in ayan Mukerji directed Movie war 2
'वॉर 2' में ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋतिक रोशन के दीवाने पूरी दुनिया में हैं। अपनी चुंबकीय शख्सियत से वह युवाओं के साथ-साथ बच्चों व किशोरों को भी बीते 25 साल से अपना दीवाना बनाते आ रहे हैं। खुद को सुपरहीरो के रूप में पेश करने वाली फिल्म ‘कृष’ की अगली कड़ी में वह निर्देशक भी बनने जा रहे हैं। हालांकि, कम लोगों को ही पता होगा कि उन्होंने सिनेमा में अपनी शुरुआत अपने पिता राकेश रोशन के साथ सहायक निर्देशक के तौर पर ही की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anaita Shroff Adajania Talks about Hirthik Roshan character Look in ayan Mukerji directed Movie war 2
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘वॉर 2’ इसलिए भी खास है क्योंकि इस फिल्म की रिलीज के बाद ऋतिक सीधे ‘कृष 4’ में दिखेंगे। फिल्म ‘वॉर’ में ऋतिक रोशन के किरदार कबीर को दर्शकों ने एक खास अंदाज के साथ देखा है और उस अंदाज को और निखारने की जिम्मेदारी जब इसकी सीक्वल में कॉस्ट्यूम डिजाइनर अनाइता श्रॉफ अदजानिया को मिली तो उन्होंने इसे चुनौती के तौर पर लिया। 

Anaita Shroff Adajania Talks about Hirthik Roshan character Look in ayan Mukerji directed Movie war 2
कॉस्ट्यूम डिजाइनर अनाइता श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनाइता कहती हैं, "मैं बहुत भाग्यशाली रही हूं कि मुझे ऋतिक के साथ ‘धूम 2’, ‘बैंग बैंग’ जैसी फिल्मों में काम करने का मौका मिला। कबीर का लुक हमने कुछ ऐसा डिजाइन किया है कि वह साधारण कपड़ों में भी एक सुपरहीरो नजर आते हैं। फिल्म ‘वॉर 2’ में हमने कबीर के किरदार को और गहराई से दिखाने की कोशिश की है। इसके लिए हमने उनका थोड़ा रफ-टफ लुक बरकरार रखा और अनुभूतियों को हकीकत के ज्यादा करीब रखा। इससे उनके किरदार में धार नजर आती है।”

Zeenat Aman: 'पश्चिमी घाट में हवा का झोंका', मौसम का लुत्फ उठाती दिखीं जीनत अमान; शेयर की दिलचस्प तस्वीरें

विज्ञापन
Anaita Shroff Adajania Talks about Hirthik Roshan character Look in ayan Mukerji directed Movie war 2
कॉस्ट्यूम डिजाइनर अनाइता श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बीते ढाई दशक से फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग करती आ रहीं अनाइता की बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर पहली फिल्म 2001 में रिलीज फिल्म ‘एवरीबडी सेज आई एम फाइन’ रही है। तब से वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के तकरीबन सारे दिग्गज सितारों की स्टाइलिंग कर चुकी है। ऋतिक का ‘वॉर 2’ में अब तक का सबसे अलग लुक उनके लिए चुनौती रहा है, लेकिन चूंकि वह खुद अभिनय भी कर चुकी हैं, लिहाजा अनाइता को ये अंदाजा है कि कैमरे के सामने खुद को किसी नए स्टाइल के साथ ‘कैरी’ कैसे करना होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed