{"_id":"5b1b89554f1c1bca228b4a19","slug":"anand-ahuja-birthday-surprise-shocked-sonam-kapoor-this-post-is-proof","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनम के बर्थडे पर पति ने शेयर की ऐसी फोटो, जिसे देखकर पागल हो गए थे आनंद आहूजा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनम के बर्थडे पर पति ने शेयर की ऐसी फोटो, जिसे देखकर पागल हो गए थे आनंद आहूजा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
sonam kapoor and anand ahuja
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम कपूर आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनम के जन्मदिन पर बॉलीवुड के दिग्गज सेलिब्रिटीज और फैंस लगातार उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं। इस खास मौके पर सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने सोनम कपूर की ऐसी तस्वीर पोस्ट कर दी जिसमें उनकी हालत देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
Sonam Kapoor
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को अभी एक महीना बीता है। शादी के कुछ वक्त बाद ही सोनम का जन्मदिन पड़ना इन दोनों के लिए काफी खास है। ऐसे में आनंद ने अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के जन्मदिन के लिए सरप्राइज प्लान किया था जिसे देखकर सोनम कपूर की हालत अजीब सी हो गई।
sonam kapoor
आनंद आहूजा ने सोनम कपूर की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। यह तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है जिसमें सोनम कपूर पल्लू ओढ़े हुए बैठी हुई हैं। तस्वीर पोस्ट करते हुए आनंद आहूजा ने लिखा - 'सोनम का यह वह लुक है जब उन्होंने जन्मदिन का केक देखा।'
A post shared by anand s ahuja (@anandahuja) on
विज्ञापन
विज्ञापन
sonam kapoor at cannes 2018
आपको बता दें, सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी इसी साल 8 मई को हुए थी। शादी के बाद इन दोनों ने मुंबई में रिसेप्शन रखा जिसमें बॉलीवुड के सभी स्टार्स पहुंचे थे। शादी के बाद सोनम और आनंद हनीमून पर नहीं गए थे, जिसकी वजह सोनम का काम था। शादी के कुछ दिन बाद ही सोनम ने कांस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया था और 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म का प्रमोशन में बिजी थीं।
विज्ञापन
swara bhaskar and sonam kapoor
सोनम कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' रिलीज हो चुकी है जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। वीरे दी वेडिंग बजट से दोगुनी कमाई कर चुकी है। इस फिल्म का अभी तक का कलेक्शन 60.33 करोड़ है। फिलहाल यह कपल इस वक्त लंदन में है जहां पर सोनम अपना जन्मदिन मना रही हैं।