{"_id":"5af545c14f1c1be5408b45f0","slug":"anand-kumar-liked-hrithik-roshan-starrer-super-30-music","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सुपर 30' के संगीतकारों से मिलने के बाद आनंद कुमार ने दिया ऐसा बयान, खुश हो जाएंगे ऋतिक ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सुपर 30' के संगीतकारों से मिलने के बाद आनंद कुमार ने दिया ऐसा बयान, खुश हो जाएंगे ऋतिक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 11 May 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
super 30
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन फिल्म 'काबिल' के बाद सुपर 30 में नजर आने वाले हैं। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो चुकी है। फिल्म के सेट से ऋतिक का लुक कई बार वायरल भी हो चुका है। इस फिल्म में ऋतिक के अपोजिट कुमकुम भाग्य फेम टीवी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को साइन किया गया है।
Trending Videos
2 of 5
super 30
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म का पोस्टर फिलहाल रिलीज नहीं किया गया है। न ही अब तक फिल्म का कोई गाना रिलीज हुआ है। हालांकि ‘सुपर 30’ की संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने गाने के धुन तैयार कर लिए हैं। इसी सिलसिले में 'सुपर 30' के संस्थापक आनंद कुमार ने हाल ही में संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल से मुलाकात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
super 30
- फोटो : twitter
आनंद ने फिल्म के गाने पर बात करते हुए बताया, 'मुझे बतौर धुन के कुछ नमूने सुनाए गए हैं, जिसे सुनकर मैं काफी खुश हूं। मुझे पूरा यकीन है कि जब आप फिल्म देखेंगे और आप इसके संगीत को सुनेंगे तो आप भी फिल्म के संगीत से उतना ही खुश होंगे, जैसे अभी मैं इसका रफ वर्जन सुनकर खुशी महसूस कर रहा हूं।'
4 of 5
super 30
बता दें, सुपर 30 बिहार के एक टीचर आनंद कुमार की बॉयोपिक है जो आईआईटी के लिए बच्चों को फ्री कोचिंग देते हैं। आनंद एक मेथमेटिकल गुरु हैं और उनके संस्थान से हर साल कई छात्र इंडियन इस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एंट्रेस पास कर प्रवेश लेते हैं। इस बॉयोपिक का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन द्वारा अभिनीत यह फिल्म 23 नवंबर, 2018 को रिलीज होगी। फिल्म 'सुपर 30' को डायरेक्टर विकास बहल बना रहे हैं, जो क्वीन जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X