फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant Ambani: अनंत अंबानी ने शाहरुख-रणवीर को गिफ्ट कीं दो करोड़ की घड़ियां? सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा

Sun, 14 Jul 2024 11:41 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 14 Jul 2024 11:41 AM IST
विज्ञापन
Anant Ambani gifted watches worth two crores to Shah rukh Khan Ranveer Singh Social Media Post Claims
अनंत अंबानी, शाहरुख खान, रणवीर सिंह - फोटो : पीटीआई, इंस्टाग्राम@ranveersingh

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और वीरेन ए. मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट ने 12 जुलाई को सात फेरे लिए। यह शादी अपनी भव्यता की वजह से काफी ज्यादा सुर्खियों में रही। अब इस शादी को लेकर नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि इस शादी में दूल्हे की ओर से शामिल हुए लोगों को काफी ज्यादा महंगे तोहफे दिए गए हैं। 

Anant Ambani gifted watches worth two crores to Shah rukh Khan Ranveer Singh Social Media Post Claims
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट वेडिंग - फोटो : पीटीआई

सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे के अनुसार अनंत अंबानी ने कथित तौर पर अपने करीबियों को दो करोड़ रुपये की कीमत की विशेष लग्जरी घड़ियां उपहार में दी हैं। पोस्ट के दावे के अनुसार, जिन्हें ये घड़ियां दी गई हैं, उनमें शाहरुख खान , रणवीर सिंह , शिखर पहाड़िया, वीर पहाड़िया और मीजान जाफरी जैसी प्रसिद्ध हस्तियां शामिल हैं।

Anant Ambani gifted watches worth two crores to Shah rukh Khan Ranveer Singh Social Media Post Claims
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट वेडिंग - फोटो : पीटीआई

दावे की मानें तो  ये घड़ियां 18 कैरेट रोज गोल्ड की हैं, जिनमें काले रंग के सब डायल लगे हुए है। बताया जा रहा है कि सीमित संस्करण की 25 घड़ियां खासतौर पर तैयार कराईं गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Ambani gifted watches worth two crores to Shah rukh Khan Ranveer Singh Social Media Post Claims
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी - फोटो : पीटीआई

अनंत-राधिका का यह विवाह समारोह फिल्मी सितारों से सजा हुआ था, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कृति सेनन, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, शनाया कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन और अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान जैसे कई सितारे शामिल हुए। इसके अलावा जान्हवी कपूर, वरुण धवन, सारा अली खान, अनन्या पांडे, रेखा, प्रियंका चोपड़ा जोनास और निक जोनास जैसे हस्तियों ने भी इस भव्य शादी में शिरकत की। 

विज्ञापन
Anant Ambani gifted watches worth two crores to Shah rukh Khan Ranveer Singh Social Media Post Claims
पीएम मोदी ने अंबानी दंपती को दीं शुभकामनाएं; अनंत-राधिका ने पैर छूकर लिए आशीर्वाद (वीडियो ग्रैब) - फोटो : social media video

शनिवार को नवविवाहित जोड़े ने शुभ आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पवन कल्याण, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत कई लोग शामिल हुए। शादी के बाद अनंत और राधिका 14 जुलाई को मुंबई में एक रिसेप्शन पार्टी भी देने वाले हैं।
Kalki 2898 AD: 1000 करोड़ के पार पहुंची प्रभास की फिल्म, निर्माताओं ने वीडियो साझा कर दिखाई कर्ण की झलक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed