फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना मेकअप ऐसी दिखती हैं अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड, बांद्रा में क्लीनिक के बाहर हुईं स्पॉट

Fri, 09 Aug 2019 09:47 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 09 Aug 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
Anant Ambani rumoured girlfriend Radhika Merchant spotted without makeup outside clinic
Radhika Merchant spotted at clinic - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

आकाश अंबानी (Aakash Ambani) और श्लोका मेहता (Shloka Mehta) की शादी की एक-एक तस्वीर में अंबानी खानदान के साथ नजर आईं राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। राधिका को अनंत अबानी की गर्लफ्रेंड कहा जाता है। ईशा अंबानी की तरह राधिका भी अपने ड्रेसिंग सेंस और खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में राधिका अपने कुत्ते के साथ मुंबई के बांद्रा में स्थित पेट क्लीनिक के बाहर स्पॉट हुईं। 

Anant Ambani rumoured girlfriend Radhika Merchant spotted without makeup outside clinic
Radhika Merchant spotted at clinic - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अमर उजाला के कैमरे में राधिका साधारण लुक में नजर आईं। राधिका ने जींस के साथ सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई थी। इसके साथ ही बालों को बांध रखा था जिसमें वह सुंदर लग रही थीं। खास बात है कि तस्वीरों में राधिका बिना मेकअप नजर आईं। तस्वीरों में राधिका क्लीनिक के अंदर जाते और बाहर निकलते हुए स्पॉट हुईं। 

Anant Ambani rumoured girlfriend Radhika Merchant spotted without makeup outside clinic
Radhika Merchant spotted at clinic - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

राधिका मर्चेंट नीता अंबानी से खास बांड शेयर करती हैं। हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग के फिनाले में जब नीता अंबानी की टीम मुंबई जीती तो तस्वीरों में राधिका भी नजर आईं। हैदराबाद में हुए इस मैच के दौरान कई सेलिब्रिटीज को मैदान पर देखा गया लेकिन सबकी निगाहें तो अंबानी परिवार पर ही टिकी रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Ambani rumoured girlfriend Radhika Merchant spotted without makeup outside clinic
Nita Ambani and Radhika - फोटो : file photo

स्टेडियम में नीता अंबानी को टीम की जीत के लिए कई बार दुआएं करते हुए देखा गया। उनके साथ बेटा आकाश, बहू श्लोका मेहता, अनंत अंबानी और उनकी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट भी मैच का मजा लेने के लिए पहुंचे। मैच खत्म होने के बाद नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट ने ट्रॉफी के साथ पोज दिया। राधिका कई बार अनंत अंबानी के साथ भी स्पॉट हुईं।

विज्ञापन
Anant Ambani rumoured girlfriend Radhika Merchant spotted without makeup outside clinic
radhika merchant - फोटो : file photo

राधिका बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। वीरेन Encore Healthcare के सीईओ और वाइस चेयरमैन हैं। राधिका की एक बहन अंजलि है। अंजलि भी इसी कंपनी में डायरेक्टर हैं। राधिका ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट किया। इसके बाद वो भारत आ गईं और साल 2017 में Isprava में सेल्स एग्जिक्यूटिव के तौर पर काम करने लगीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed